BJP; वार्ड और मंडल स्तर पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

0 आगामी 31 मई तक शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदत्त कार्यक्रमों का होगा प्रतिपादन – रमेश सिंह ठाकुर

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा आगामी 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष ने पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा 21 मई से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी हमे सौंपी गई है जिसमें सर्वप्रथम तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना तय किया गया है।

जिलों के पश्चात अब मंडल स्तरीय तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी 21 और 22 मई को मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी उसके पश्चात तिरंगा यात्रा को और सूक्ष्मता से वार्ड स्तरीय किया जाएगा जो कि 23 से 25 मई तक रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात आकाशवाणी द्वारा 25 मई की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा , 26 मई को एक देश एक चुनाव के परिपेक्ष्य में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन तय किया गया है , साथ ही 23 और 24 मई को पुण्य श्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन , 25 और 26 मई को स्कूल , कॉलेज और हॉस्टलों में गोष्ठी का आयोजन 26 एवं 27 मै को जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन एवं 31 मई को महारानी अहिल्या बाई होलकर की जन्म जयंती पर महिला मोर्चा हेतु विशेष गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा ।
गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा मुख्य तीन विषय लिए जाएंगे 1. जीवन परिचय 2.सामाजिक सुधार और 3 सुशासन ।
सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित वार्ड पार्षदों और छाया पार्षदों को सभी कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है निश्चित रूप से सभी कार्यक्रमों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जाएगा ।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी