CM आवास घेरने जा रहे नवा रायपुर के  200 से ज्यादा किसान गिरफ्तार

रायपुर, रविवार की दोपहर नवा रायपुर की सड़कों पर किसान और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गुस्साए किसानों ने उन्हें रोकने आए इंस्पेक्टर को धक्का दे दिया। गुस्साए इंस्पेक्टर ने किसान को पकड़ा तो उसके साथी भी भड़क उठे और जमकर बवाल हुआ।

दरअसल मुआवजे और अधिकार पट्टे की मांग को लेकर नवा रायपुर के प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले थे। बीच रास्ते में ही अलग-अलग स्थानों पर इन किसानों को पुलिस ने रोक दिया। काेठराभाटा, उपरवारा, परसदा, राखी जैसे 8 से 10 गांव में पुलिस की टीम कई जीप और बस लेकर घुसी। किसान ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों से CM आवास घेरने जा रहे थे। गांवों में ही सभी को रोक लिया गया। किसान नेताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। नेताओं के साथ मौजूद किसानों को भी बसों में भरकर अलग-अलग जगहों पर अस्थाई जेल बनाकर भेजा गया। किसी को राखी थाने, किसी को आरंग तो किसी को तूता में बने धरना स्थल ग्राउंड भेजा गया।

इधर अलग-अलग गांवों में जब रविवार को पुलिस का एक्शन शुरू हुआ तब तक कुछ किसान कृषि महाविद्यालय के सामने जोरा ग्राउंड में पहुंच चुके थे। यहां से पैदल मार्च निकालकर किसान सिविल लाइंस तक आने वाले थे। फौरन पुलिस की एक टीम बस लेकर यहां भी पहुंच गई और किसानों को बस में बैठाने लगी, ये देखकर किसानों की भीड़ भड़क गई। पुलिस अफसरों को भी किसानों को समझाने में मशक्कत करनी पड़ी।

जोरा में किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। कुछ सड़क पर लेट गए तो कुछ गाड़ी के सामने। जैसे तैसे इन किसानों को पुलिस अलग अलग गाड़ियों में यहां से लेकर रवाना हुई। किसान आंदोलन से जुड़े नेता ओमप्रकाश चंद्राकर ने बताया, 200 से ज्यादा किसान प्रतिनिधियों को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया। ये आंदोलन नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के बैनर तले हुआ। ये वो किसान हैं जिनकी जमीन लेकर नवा रायपुर विकसित किया गया।

ये है किसानों की मांगें

  • सन 2005 से स्वतंत्र भू क्रय.विक्रय पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
  • प्रभावित 27 ग्रामों को घोषित नगरीय क्षेत्र की अधिसूचना निरस्त की जाए।
  • सम्पूर्ण ग्रामीण बसाहट का पट्टा दिया जाए ।
  • प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को 1200 वर्ग फीट विकसित भूखण्ड का वितरण किया जाए।
  • आपसी सहमति भू-अर्जन के तहत अर्जित भूमि के अनुपात में शुल्क आवंटन।
  • अर्जित भूमि पर वार्षिकी राशि का भुगतान तत्काल दिया जाए।
  • सशक्त समिति की 12वीं बैठक के निर्णयों का पूर्णतया पालन हो।
  • मुआवजा प्राप्त नहीं हुए भू-स्वामियों को चार गुना मुआवजे का प्रावधान हो।
  • Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां