CM;धमधा के 30 तालाबों के सीमांकन के लिए कलेक्टर को निर्देश,वन भूमि पर अतिक्रमण, रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर भी होगी कार्यवाही

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कल मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में कौशल्या विहार रायपुर के रहवासियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी।उन्होंने मुख्यमंत्री को बिजली आपूर्ति और खुले ड्रेनेज की समस्या की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनदर्शन में कल धमधा के धर्मधाम गौरवगाथा समिति के सदस्य भी आये। उन्होंने  कहा कि धमधा की पहचान छह कोरी छह आगर वाले अर्थात 126 तालाबों को लेकर थी। इनमें से कुछ तालाबों का सीमांकन कर कब्जा से मुक्त किया गया लेकिन अभी भी 30 तालाब ऐसे हैं जिनका सीमांकन किये जाने की जरूरत है ताकि सरोवर रूपी इन धरोहरों को सुरक्षित रखा  जा सके और जल संरक्षण की दिशा में भी अच्छा काम हो सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तालाबों के संरक्षण जैसे पुण्य काम से जुड़ने पर समिति के सदस्यों को बधाई दी एवं इस संबंध में दुर्ग जिला प्रशासन को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर जिले के लखना से आए ग्रामीण ने कल मुख्यमंत्री से मुलाकात करके गांव के समीप वन भूमि पर अतिक्रमण और रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन करने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले का परीक्षण कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्राप्त आवेदन वनमंडलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

मनरेगा में फर्जीवाड़ा की शिकायत

जनदर्शन के दौरान रायपुर जिले के ही आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत भलेरा के ग्रामीणों ने सरपंच और पंच के खिलाफ मनरेगा में फर्जीवाड़ा की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच कराने का आवेदन दिया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रायपुर को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’