RAPE;दलित लड़की के साथ 60 लोगों ने किया बलात्कार, कोच व क्लासमेट सभी ने बनाया हवस का शिकार

केरल ,एजेंसी, केरल के पतनमतिट्टा में एक दलित लड़की से से बलात्कार के मामले ने सभी को हैरान कर दिया। उसके साथ 5 साल में 60 लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अपराध के समय लड़की नाबालिग थी। ऐसे में मामला पथानमथिट्टा बाल कल्याण समिति की में दर्ज हुआ है। सीडब्ल्यूसी पथानामथिट्टा जिले के अध्यक्ष एन राजीव ने बताया कि पथानामथिट्टी एसपी के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

महिला सामाक्या नाम एक गैर सरकारी एनजीओ है, जो महिला अधिकारों के लिए काम करता है। वह क्षेत्र के दौरे पर था। इस दौरान लड़की से मुलाकात हुई। उसकी आपबीती सुनकर सब चौंक गए। उन्होंने सीडब्ल्यूसी को लड़की के बारे जानकारी दी। उसके बाद सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने लड़की से संपर्क किया। उसकी काउंसलिंग कर सारी जानकारी निकलवाई।

13 साल की उम्र में शुरू हुआ अत्याचार

लड़की ने जानकारी दी कि उसके साथ पहली बार यौन शोषण 13 साल की उम्र में हुआ था। पड़ोसी ने उसका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बना लिया था। उसको कई ग्रुप्स में शेयर कर दिया था, जिससे उसके बारे में लोगों की गलत धारणा बन गई थी। इस वीडियो का इस्तेमाल कर कई लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती की।

वीडियो वायरल होने की वजह जिंदगी नर्क बन गई

वह जिला स्तर की एथलीट थी। ऐसे में कई जगह खेलने के लिए जाती थी। खेल की प्रेक्टिस भी किया करती थी। वीडियो वायरल होने की वजह जिंदगी नर्क बन गई थी। उस वीडियो को देखकर कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों ने भी बलात्कार किया। उस समय पीड़िता की उम्र करीब 16 साल की थी।

पिता के फोन से मिले आरोपियों के नाम

राजीव ने बताया कि उसने अपने शराबी पिता का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया, जिसमें कई संदिग्ध नंबर थे। निर्भया योजना के मनोवैज्ञानिकों ने उसके आरोपों की विश्वसनीयता की जांच की। पिता के मोबाइल को भी जांचा। सीडब्ल्यूसी ने लड़की को सुरक्षित रखने के लिए आश्रय गृह में रखा है। इस मामले में आगे और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र