MURDER; ड्राइवर और उसके भाई ने मिलकर की थी सराफा व्यापारी की हत्या

बिलासपुर, पुलिस ने पडोसी जिले कोरबा में हफ्ते भर पहले हुई हत्या के उस सनसनीखेज वरदात से पर्दा उठा दिया है जिस वारदात ने कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी फैला दी थी. आरोपियों ने सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की हत्या कर कार लूट ली थी. इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी और 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के सहारे आरोपियों की पहचान की.

इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मृतक के ड्राइवर और उसका भाई था, जिन्होंने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया. हालांकि, इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को अलग-अलग ठिकानों पर भेजा गया है. इस मामले का खुलासा रविवार की दोपहर बिलासपुर रेंज आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया है.

मृतक सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी के बेटे नचिकेता राय सोनी ने 5 जनवरी को पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता, गोपाल राय सोनी की हत्या कर दी और घर से उनकी कार, अटैची और उनकी मां का मोबाइल लेकर भाग गए. इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को घटना स्थल पर भेजा.

प्रार्थी ने बताया कि जब वह रात करीब 10 बजे घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर के पोर्च में खड़ी सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार गायब थी. घर का दरवाजा बंद था, जिसे खोलने के बाद उन्होंने पाया कि उनके पिता गंभीर रूप से घायल और लहुलुहान पड़े थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने बिना नंबर वाली रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए 14 अलग-अलग टीमों का गठन किया. इन टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो नकाबपोश व्यक्ति घटना स्थल के पास देखे गए थे. पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली कि कुंआमठ्ठा निवासी मोहन मिंज के हाथ में चोट लगी है, जो सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्धों से मिलती-जुलती थी.

पूछताछ के दौरान, मोहन मिंज ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने बताया कि सूरज पुरी गोस्वामी और उसका भाई आकाश ने मिलकर गोपाल राय सोनी के घर चोरी करने की योजना बनाई थी. सूरज ने आकाश से गोपाल राय सोनी की दुकान की चाबी प्राप्त करने की योजना बनाई थी, ताकि वहां से सोने-चांदी और पैसे चुराए जा सकें.पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी