HEALTH; स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की दवाएं डंप, कलेक्टर ने बनाई जांच टीम, हफ्तेभर में मांगी रिपोर्ट

गरियाबंद, सीजीएमएससी ने बगैर मांग के गरियाबंद जिले के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में लाखों की दवा खपाई है. इसका खुलासा तब हुआ जब जनपद सदस्य माखन कश्यप ने पंचायत बॉडी के साथ उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. कश्यप ने कहा कि यह सीजीएमएससी के 550 करोड़ के चर्चित घोटाले की तरह पार्ट 2 घोटाला हो सकता है.

इस मामले में कलेक्टर ने जांच टीम गठित कर हफ्तेभर के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने जांच दल के प्रमुख देवभोग एसडीएम तुलसी दास को बनाया है. कलेक्टर के निर्देश के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

दो दिन पहले जिले के उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण जनपद सदस्य माखन कश्यप ने ग्राम सरपंच पंच के साथ किया था. केंद्र के पास में मौजूद आयुर्वेदिक अस्पताल के अंदर के बरामदे में 50 से ज्यादा बंद कार्टून और 20 से ज्यादा लूज कार्टून में दवाओं का ढेर पड़ा मिला. रखे गए दवाओं में आई की फ्लूट और पीलिया के मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की मात्रा ज्यादा थी. इसके अलावा अन्य सिरप, केनुला और ग्लब्स पड़े हुए मिले. जनपद सदस्य माखन कश्यप ने इसका वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया

इस मामले में प्रथमिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी सनत कुंभकार ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एस्वेयर स्टेंडर्ड का मूल्यांकन होना है, जिसके चलते अस्पताल की साफ सफाई जिला अफसरों की अनुमति से करा रहे हैं. जरूरत से ज्यादा दवाएं हैं, जिसे सफाई तक रखने के लिए आयुर्वेद अस्पताल संस्थान से लिखित सहमति ली गई थी. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बारिश के कारण कुछ दवाएं भीग गई है.

सालभर बाद भी खत्म नहीं होगी दवाएं

इस मामले में जनपद सदस्य माखन कश्यप ने जिले के ज्यादातर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बगैर मांग के इसी तरह करोड़ से ज्यादा कीमत के दवाएं मार्च के पहले सीजीएमएससी द्वारा खपाने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सीजीएमएससी के चर्चित घोटाले की तरह पार्ट 2 घोटाला हो सकता है. माखन कश्यप ने कहा कि दवाओं के भंडार में ज्यादातर ऐसी दवाएं इतनी मात्रा में भेजी गई है जो इस केंद्र में सालभर बाद भी खत्म नहीं होंगे. कश्यप का आरोप है कि इसमें ब्लॉक से लेकर जिलेभर का सारा तंत्र मिला हुआ है.

  • Related Posts

    HEALTH;छत्तीसगढ़ में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह, रायपुर में स्वास्थ्य शिविर, पदयात्रा एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम

    रायपुर, देशभर में 1 मार्च से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका समापन 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में होगा। इस वर्ष समारोह की…

    DEATH; पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

    रायपुर, पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ, समाजसेवी तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के अध्यक्ष डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन का शुक्रवार को दीर्घकालिक अस्वस्थता के बाद निधन हो…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत