CG BOARD; बोर्ड परीक्षा के परिणाम बिगड़े तो प्राचार्य की खैर नहीं, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी

रायपुर, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने और लापरवाह शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही करने को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्यो को दो टूक चेतावनी दी है। पं. गिरजाशंकर मिश्र उत्कृष्ट विद्यालय रायपुरा में सोमवार को आयोजित प्राचार्यों की जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा कि अगर कोई शिक्षक शराब पीकर स्कूल आता है तो उसकी शिकायत तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से करें।

मिशन उत्कर्ष पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 2025-26 में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्राचार्यों को रोड-मैप बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो बच्चे कमजोर हैं उन्हें चिन्हांकित करें और उन्हें किस तरह से मजबूत किया जा सकता है, उस पर काम करें। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि इस बार रिजल्ट खराब आता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी। जिस विद्यालय का परिणाम खराब आता है कि उस प्राचार्य के खिलाफ विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि समाज को संस्कारवान और सही दिशा देने में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है। जब शिक्षक ही सही नहीं रहेंगे तो वे बच्चों को सही शिक्षा और संस्कारवान कैसे बनाएंगे। शिक्षक शराब पीकर आएगा तो बच्चों को क्या शिक्षा देगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, डीएमसी एसके पटले मौजूद थे।

  • Related Posts

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    BMC; उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 5 करोड़ देने की घोषणा , बीरगांव में 21.40 करोड़ के नए कार्यों का ऐलान

    0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कल शाम बीरगांव नगर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां