ELECTRICITY; इस माह बिजली बिल दुगुना, कांग्रेस ने कहा-सरकार मुफ्त बिजली का झांसा देकर जनता को लूट रही

रायपुर, साय सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने से जनता परेशान हो गयी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने का असर इस माह के बिजली बिल में साफ दिखने लगा है। इस माह लोगों को बिजली बिल दुगुना से ज्यादा आया है।

प्रवक्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना शुरू की थी। उस समय 400 यूनिट से अधिक खपत होने पर भी 400 यूनिट तक का आधा बिल ही आता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने नियम बदल दिया है। अब केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही आधे बिल का लाभ दिया जा रहा है। 100 यूनिट से एक यूनिट भी अधिक होने पर पूरा बिल जनता को देना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि जिसका बिल पिछले माह सामान्यतः 800 से 900 रूपये आया था, उन्हें इस माह लगभग उतनी ही बिजली खपत पर 1800 से 2000 रूपये तक का बिल मिला है। अभी तो बरसात का मौसम है, गर्मी में तो बिजली की खपत जब बढ़ेगी तब जनता की परेशानी और बढ़ने वाली है। हाफ बिजली योजना बंद करने और मीटर बदलने के कारण प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है।

  • Related Posts

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?