COVID; कितना खतरनाक है कोरोना का नया सब-वेरिएंट? एम्स के डॉक्टर ने कहा-सतर्क रहने की जरूरत…

नई दिल्ली, एजेंसी, कोरोना महामारी की दहशत लोग अभी भूल नहीं पाए हैं। इस बीच कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट जेएन.1 ने लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। इस बीच एम्स के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजय राय ने कहा है कि यह ओमीक्रॉन का ही एक सब-वेरिएंट है।

वायरस की निगरानी जरूरी- एम्स प्रोफेसर

कोरोना के खिलाफ लोगों में लंबे समय के लिए इम्युनिटी बरकरार है। इसलिए यहां इस नए सब-वेरिएंट से पहले जैसी महामारी आने की आशंका नहीं है। लिहाजा, घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है और वायरस की निगरानी जरूरी है।

नए सब-वेरिएंट के बढ़ सकते हैं मामले

उन्होंने कहा कि विभिन्न अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि प्राकृतिक रूप से कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों में लंबे समय के लिए इम्युनिटी है। परेशानी तब होगी जब वायरस स्वरूप बदलकर पूरी तरह नया हो जाएगा। तब टीके का पूरी तरह बेअसर हो जाएगा। कोरोना आरएनए वायरस होने के कारण इसके स्वरूप में हल्का बदलाव होते रहता है। इसलिए इसके मामले वर्षों तक घटते-बढ़ते रहेंगे। नए सब-वेरिएंट के मामले कुछ बढ़ सकते हैं, लेकिन ज्यादा जानलेवा होने की आशंका नहीं है।

13 प्रतिशत छोटे बच्चों के बीमार होने का कारण होता है निमोनिया

चीन में फैली बच्चों में निमोनिया और सांस की बीमारी के मद्देनजर एम्स में डाक्टरों ने इस मामले पर चर्चा की। इस दौरान डॉ. संजय राय ने कहा कि कुछ बच्चे मायकोप्लाज्मा निमोनिया से बीमार हुए, कुछ बच्चे कोरोना और सांस के अन्य संक्रमण से बीमार हुए, लेकिन किसी नए पैथोजन के संक्रमण की बात सामने नहीं आई है।

एम्स के पीडियाट्रिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश लोढ़ा ने कहा कि दो वर्ष से कम उम्र के 13 प्रतिशत बच्चों में बीमारी का कारण निमोनिया होता है। निमोनिया होने पर सूखी खांसी या बलगम के साथ खांसी हो सकती है। बुखार और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। छाती व पेट में दर्द व थकान की समस्या हो सकती है। चीन की तरह यहां संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां