Covid ; कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक सरकार अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों के लिए जारी की एडवाइजरी

बेंगलुरु, एजेंसी,  कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी कर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर जाने पर फेस मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा है।सरकार ने केरल और तमिलनाडु की सीमा से लगे जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने और पर्याप्त परीक्षण और कोविड मामलों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए भी एक सर्कुलर जारी किया।

देश में कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य और JN.1 सब वेरिएंट के उद्भव, सर्दी और नए साल के उत्सव के दौरान भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए यह एडवाइजी जारी की है।

फेस मास्क पहनने और भीड़-भाड़ से बचने का आग्रह

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवाओं के आयुक्त, रणदीप डी द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया, “सभी बुजुर्ग (60 वर्ष और उससे अधिक), सहरुग्ण, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं, जब बाहर जाएं, तो फेस मास्क पहनें और बंद, खराब हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से सख्ती से बचें।”

जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बुखार, खांसी, सर्दी और नाक बहने जैसे श्वसन संबंधी लक्षणों वाले सभी लोगों को शीघ्र डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिए। मरीजों को फेस मास्क पहनना चाहिए और बंद, खराब हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां