ACTION;बिलासपुर कमिश्नर कावरे ने NDPS एक्ट के तहत 9 अपराधियों को भेजा जेल

बिलासपुर,  बिलासपुर संभागायुक्त एमडी कावरे ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (PIT NDPS) एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को 3 महीने के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की गई है।

संभागायुक्त एम डी कावरे ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य समाज को नशे से मुक्त करना और युवाओं को इस जाल से बचाना है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब अन्य संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए है।

क्या होता है NDPS एक्ट

एनडीपीएस एक्ट, 1988 उन गंभीर नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों पर लगाया जाता है जो लगातार उस अपराध में शामिल पाए जाते हैं। यह कार्रवाई शासन की ओर से की जाती है और उन अपराधियों के खिलाफ होती है जिनका जेल में बंद किया जाना बेहद जरूरी हो जाता है।इस एक्ट के तहत ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है, जिनके द्वारा लगातार अवैध रूप से मादक पदार्थों का व्यापार, गतिविधि की जा रही है तथा निरुद्ध के बिना ऐसे कार्य को रोकने के अन्य कोई विकल्प नहीं हो।

जेल भेजे गए अपराधी

अभय कुमार सिंह – रामजी सिंह, निवासी माती सागर पारा, कोरबा, सिविल लाइन, कोरबा (3 माह)

सुलक्षणा पांडेय – सत्यप्रकाश पांडेय, निवासी सैदा, सकरी, जिला बिलासपुर (3 माह)

श्यामचरण गुप्ता – स्व. प्रेमलाल गुप्ता, निवासी भस्को, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, बिलासपुर (3 माह)

गोविंदा कुमार मेहर – श्यामसुंदर, निवासी भाठापारा भरारी, रतनपुर, बिलासपुर (3 माह)

चंदु पटेल – कार्तिक पटेल, निवासी वेदपरसदा, मस्तुरी, बिलासपुर (3 माह)

नर्मदा गुप्ता – स्व. तुलसी प्रसाद गुप्ता, निवासी कोनचरा, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, बिलासपुर (3 माह)

भोला स्वीपर – कांशीराम स्वीपर, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती (3 माह)

सुरेंद्र रात्रे – रामकुमार रात्रे, निवासी धमनी, हसौद, सक्ती (3 माह)

चंद्रिका प्रसाद साहू – सिपाही राम साहू, निवासी पिहरीद, मालखरौदा, सक्ती (3 माह)।

  • Related Posts

    SUSPEND;श्रम निरीक्षक लक्ष्मण मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता का आरोप

    बिलासपुर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव…

    IFS; प्रशिक्षु आईएफएस अफसरों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी,जल,मृदा संरक्षण और वन प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में भारतीय वन सेवा (IFS) के वर्ष 2025-26 बैच के 133 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, वन प्रबंधन तथा लघु वनोपज के उत्पादन, प्रसंस्करण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां