CRICKET;शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- अपना चैप्टर समाप्त कर रहा हूं

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. शिखर पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. शिखर धवन ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. शिखर ने लिखा, मैं अपने क्रिकेट के सफ़र का यह अध्याय समाप्त कर रहा हूं.  तो मैं अपने साथ अनगिनत यादें  लेकर जा रहा हूं. प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!

शिखर ने वीडियो पोस्ट कर कहा,” नमस्कार आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती है. मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी कि मैं इंडिया के लिए खेलूं. जो कि हुआ भी. जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं. सबसे पहले मेरी फैमिली, मेरे बचपन के कोच. जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी. मैं इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं. मैं बीसीसीआई का भी बहुत शुक्रगुजार हूं. जिन्होंने मुझे मौका दिया.

2010 में धवन को भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. साल 2011 में उन्होंने टी20 जबकि 2013 में टेस्ट क्रिकेट मे डेब्यू किया. धवन के करियर में सबसे अच्छा साल 2013 रहा. जब उन्होंने 26 वनडे मैचों में 1162 रन ठोक डाले. इसी साल धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैच में 363 ठोके थे. भारत इस साल तीसरी बार आईसीसी इवेंट का चैंपियन बना था. इसके बाद धवन को टीम में लगातार मौके मिलते रहे.

धवन ने भारत की तरफ से 167 वनडे, 68 टी20 और 34 टेस्ट मैच खेले हैं. टेस्ट में 7 शतक के साथ उनके नाम 2315 हैं जबकि वनडे में 17 शतकीय पारी की बदौलत 6782 रन बनाए हैं. टी20 में धवन ने 11 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 1759 रन बनाए हैं. धवन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था. इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में कभी मौका नहीं मिला.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश