100 मीटर दौड़ के शहंशाह………

अगर आपसे पूछा जाए कि आप 100 मीटर की दूरी कितने कदमों औऱ कितने सेकंड में पार कर सकते हो ? तो आपको 100 मीटर की दूरी तय करके बताना होगा। आप जितने अधिकतम गति से चल सकते है उस हिसाब से लगभग 66 कदम चलने पड़ेंगे औऱ करीब 45 से 50 सेकंड का समय लगेगा। यही 100 मीटर की दूरी जब ओलंपिक अथवा वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में तय की जाती है तो बामुश्किल 9 से 10 सेकंड का समय लगता है। पुरुषो ने पिछले 118 साल में 12 सेकंड के समय को घटाते घटाते 9.58 सेकंड पर ले आये है। 

 यूसेन बोल्ट(जमैका) के 2008 ओलंपिक खेलों में बनाये गए विश्व रिकार्ड 9.63 सेकंड को  कौन धावक तोड़ पाता है। ये बात पेरिस ओलंपिक में भी उठी लेकिन 2024 के ओलंपिक खेलों के 100 मीटर विजेता अमेरिका के नोआह लाइल्स 9.78 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल भले जीत लिया लेकिन यूसेन बोल्ट का रिकार्ड नहीं टूट पाया।

ओलंपिक खेल हो या वर्ल्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप स्पर्धा हो सबसे अधिक रोमांच 100 मीटर सबसे कम दूरी का दौड़ स्पर्धा का होता है। पलक झपकते ही इस बात का फैसला हो जाता है कि दुनियां के सबसे तेज़ धावक कौन है। 1896 से लेकर 1980 तक केवल ओलंपिक खेल हुआ करते थे। इसलिए विश्व के सबसे तेज़ धावक का निर्णय ओलंपिक खेलों में ही हो जाता था। 1983 से  1991 तक पहले 4 साल औऱ फिर 1991 से 2 साल के अंतराल में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स स्पर्धा में भी सबसे तेज़ गति के धावक का फैसला होने लगा।

 कार्ल  लुइस 1984 औऱ 1988 के ओलंपिक विजेता  विजेता रहे। कार्ल लुइ के बाद मॉरिस ग्रीन 2000 ओलंपिक खेलों में  100 मीटर दौड़ के विजेता थे। यूसेन बोल्ट ने 9.58 सेकंड का रिकार्ड बनाया जो पिछले  सालों से नही टूटा है। यूसेन बोल्ट 3 बार 2008 , 2012 औऱ 2016 के ओलंपिक विजेता रहे। 128 साल के ओलंपिक खेलों में कोई भी धावक 100 मीटर दौड 3 बार नही जीता है।

 पेरिस ओलिंपिक खेलो में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमेरिका के नोआह लाइल्स और जमैका के किशन थॉमसन के बीच गोल्ड मेडल के लिए पल पल का हिसाब हुआ। दोनों खिलाड़ी 9.79सेकंड का समय लिए थे। फोटो फिनिश के आधार पर विजेता का निर्धारण हुआ और नोआह लाइल्स ने ,0004सेकंड के अंतर से गोल्ड मेडल जीता।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी