CRIME; नौकरी चाहिये तो साथ रात बिताओ, बीज निगम के कर्मचारी ने तीन छात्राओं को भेजे ऐसे मैसेज

भोपाल, मप्र बीज निगम में नौकरी तलाश रहीं तीन छात्राओं से कंप्यूटर आपरेटर ने फोन पर ऐसी मांग की, छात्राएं दहशत में आ गई। दो छात्राएं तो डर के कारण चुप रहीं। एक छात्रा ने हिम्मत कर पुलिस को बताया- कंप्यूटर आपरेटर नौकरी लगवाने के एवज में अश्लील बात कर साथ में सोने की मांग कर रहा था। छात्रा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत सक्रिय हुई। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। वह भोपाल का रहने वाला है। भोपाल में ही पदस्थ है।

संविदा नियुक्ति के लिए किया था आवेदन

जीवाजी यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रही 26 वर्षीय छात्रा मूल रूप से रीवा की रहने वाली है। वह ग्वालियर के सिरोल स्थित सनवैली हाउसिंग सोसायटी में किराये से रहती है। कुछ समय पहले मप्र बीज निगम में संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। जीवाजी यूनिवर्सिटी में ही साक्षात्कार लिया गया।

पैनल में कंप्यूटर आपरेटर था

साक्षात्कार लेने के लिए पैनल भोपाल से आया था। पैनल में कंप्यूटर आपरेटर संजीव तंतुवे पुत्र देवीराम भी आया था। अभ्यर्थियों की सूची वही बनाता था। टीम साक्षात्कार लेकर लौट गई। इसके बाद तीन छात्राओं को संजीव ने काल किया। काल कर उसने कहा- अगर वह उसकी इच्छा पूरी कर देंगी तो वह नौकरी लगवा सकता है। छात्राएं घबरा गई। दो छात्राओं ने उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया।

बार-बार काल आ रहा था

तीसरी छात्रा के पास बार-बार काल आ रहा था। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने इस मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उसे पकड़कर ग्वालियर लाया गया। पता लगा है- वह और भी कई छात्राओं को इस तरह से परेशान करता था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; अफीम खेती में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित, दो अधिकारियों को नोटिस

     रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता…

    ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

    0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां