CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की पार्षद हैं। उन्होंने आज अपने घर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

भाजपा की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने आज अपने घर में जहर खा लिया। जब उनके घर वालों को पता चला तो पड़ोसियों की मदद से पार्षद को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला पार्षद का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला पार्षद की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है।

वहीं महिला पार्षद ने किन कारणों से जहर खाया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट भी महिला पार्षद के पास से नहीं मिला है। महिला के परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश के संबंध में किसी भी किस्म की जानकारी देने से इनकार कर दिया है पर महिला पार्षद के घर में जहर खाने के चलते किसी घरेलू कारणों से जहर खाने की बात चर्चा में है। हालांकि पुलिस महिला पार्षद के सामान्य स्थिति में आने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उनका बयान लिया जाएगा।

वहीं घटना के बाद शहर में खलबली मच गई। शहर की राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई। लोग इस घटना से अचंभित है और सभी इसका कारण जानना चाह रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही महापौर, नगर निगम के सभापति तथा अन्य पार्षदों ने भी अस्पताल पहुंचकर पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अब महिला पार्षद के होश में आने के बाद उनके बयान के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    MURDER; पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की हथौड़े से पीट-पीटकर ली जान, मामूली विवाद पर दरिंदा बना शख्स

    संबलपुर, ओडिशा के देओगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना एक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां