CRIME; सेंट्रल जेल के कैदी की होटल में मौज,बच्चों को मॉल में घुमाता रहा प्रहरी

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की होटल में मौज ऐशो-आराम की खबर सामने आई है। कस्टम मिलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर ने जेल प्रहरी की मिलीभगत से जेल के बाहर 5 घंटे एक होटल में अपनी पत्नी के साथ बिताए। इतना ही नहीं इस दौरान, जेल प्रहरी कैदी चंद्राकर के बच्चों को मॉल में घुमाता रहा।

इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कैदी को एक बहाने से जेल से बाहर निकाला गया और उसे एक स्थानीय होटल में ले जाया गया, जहां उसने अपनी पत्नी के साथ समय बिताया। प्रहरी ने कैदी के बच्चों को मॉल में घुमाने का जिम्मा लिया और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है| इस घटना ने जेल में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

रोशन चंद्राकर की जमानत याचिका को खारिज

बता दें कि राइस मिलर एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रोशन ने विशेष अदालत में जमानत के लिए आवेदन दायर किया था, जिसमें उन्होंने ईडी पर नान घोटाले के झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया था। ईडी ने रोशन के खिलाफ कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों से 20 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन लेने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, महादेव सट्टा एप से जुड़े मामले में आरोपी सहदेव यादव की न्यायिक रिमांड अवधि को कोर्ट ने 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    ACCIDENT; स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के चक्कर में पैर फिसलने से डूबा भांजा, बचाने कूदे मामा की भी मौत

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व