CRIME; कांग्रेस नेता सहित दो अन्य के खिलाफ FIR दर्ज, सोलर लाइट फर्जीवाड़े की जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर, बस्तर के कोंडागांव जिले के माकड़ी जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले कांग्रेस नेता गजेंद्र राठौर सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ माकड़ी पुलिस ने बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत एफ आई आर दर्ज की है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस बारे में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेकर जिला पंचायत को प्रेषित दस्तावेजों की जांच सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा करवाई गई। जांच में पाया गया कि शामपुर निवासी गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन द्वारा जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव के साथ मिलकर यह फर्जी कार्यादेश जारी करवाया। जो दस्तावेज जांच हेतु प्राप्त हुए, वह कार्यालय के आवक-जावक रजिस्टर में उस नाम से उल्लेखित नहीं है। वहीं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव द्वारा क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कार्यादेश जारी करना, प्रस्ताव जारी करना, कार्य प्रारंभ करने हेतु पत्र जारी करना एवं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी की मुहर का दुरुपयोग करना पाया गया।

इस मामले में वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव, गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन के विरुद्ध थाना माकड़ी में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 64 बी, तथा 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। माकड़ी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर डीजी के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां