CRIME; महादेव ऐप का मालिक रवि उप्पल दुबई में धराया, अब खुलेगा राज, भारत लाने की कोशिश

नई दिल्ली, एजेंसी,  महादेव ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। Mahadev app के मालिक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। ईडी ने यह जानकारी देते हुए बताय कि अब उसे भारत लाने की कोशिश जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रवि  महादेव एप के दो मालिकों में से एक है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, रवि उप्पल को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया गया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी उसे भारत लाने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। रवि उप्पल की जांच छत्तीसगढ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की जा रही है।

बता दें, इससे पहले अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के समक्ष उप्पल और महादेव ऐप के एक अन्य प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया गया था।बाद में ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा रेड नोटिस जारी किया गया था। जांच एजेंसियों ने आरोप पत्र में अदालत को बताया है कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में द्वीप वानुअतु का पासपोर्ट लिया है, जबकि उसने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है।

चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि 43 वर्षीय रवि उप्पल और उसके सहयोगियों ने मिलकर करीब 6,000 करोड़ रुपये का हेरफेर किया है। छत्तीसगढ़ में पुलिस की मिलीभगत और कुछ अन्य लोगों के माध्यम से नौकरशाहों और राजनेताओं को रिश्वत के पैसे पहुंचाए गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां