CRIME; महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर दुबई में नजरबंद, इधर साथी दीपक नेपाली भिलाई में गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ में बहुचर्चित महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उधर छत्‍तीसगढ़ की दुर्ग क्राइम ब्रांच ने महादेव बुक ऐप से जुड़े दीपक नेपाली को भिलाई से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी लंबे समय से तलाश थी। नेपाली पर अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।

दुर्ग की क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात वैशाली नगर क्षेत्र से दीपक नेपाली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दीपक नेपाली से पूछताछ जारी है। आरोपी पर अपहरण, लूट सहित राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज है। दीपक नेपाली लंबे समय से महादेव एप से भी जुड़ा था और महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि चंद्राकर के संपर्क में भी था।

जानकारी के अनुसार, दीपक नेपाली दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड था। नेपाली दुबई भी जा चुका है। लूट और महादेव ऐप मामले में पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी। साल 2022 में पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई को भी गिरफ्तार किया था। नेपाली को गिरफ्तार के बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। फिलहाल उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    CRIME; बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, झारखंड के लोग कर रहे थे खेती

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब सरगुजा के बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?