CRIME;राजधानी में लारेंस विश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, कारोबारी के वसूली देने से मना करने पर हत्‍या करने पहुंचे थे रायपुर

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार करने में छत्‍तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्‍थान से एक और रायपुर से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी शूटर छत्‍तीसगढ़ के किसी कारोबारी की हत्‍या के मंसूबे से रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने इन शूटरों के कब्जे से एक पिस्टल, एक खाली मैग्जीन और 4 मोबाइल फोन जब्‍त किया है।

72 घंटे तक चले अभियान के बाद गिरफ्तार किए गए शूटर

रायपुर आईजी ने प्रेस कांफ्रेस कर इस पूरे घटनाक्रम का राजफाश किया है। रायपुर आईजी ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और अमन साहू की गैंग से जुड़े चार अंतरराज्यीय शूटरों को 72 घंटे तक चले अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन शूटरों को रायपुर से और एक को राजस्थान से दबोचा गया है। उन्‍होंने बताया कि चारों शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्‍या करने रायपुर पहुंचे थे। शूटरों की तलाश में छत्‍तीसगढ़ एसआईबी की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों को अमन सिंह गैंग से जुड़ा मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर निर्देश दे रहा था।

कोड वर्ड से करते थे बात

आईजी ने बताया कि गैंग के शूटर और राइडर को एक-दूसरे से अपनी पहचान छिपाने तथा किसी तकनीकी संपर्क में न रहने और अपने-अपने माध्यमों से एप के माध्यम से नेट कॉलिंग से ही संपर्क में रहने की हिदायत दी गई थी। यही नहीं किसी भी विपरीत परिस्थिति या पुलिस की गिरफ्त में आने पर अलग-अलग कोड वर्ड तय किये गये थे। मयंक ने रोहित को 29-29 कोड यूज करने तथा पप्पू ने मुकेश को राम-राम और जय माता दी कोड यूज करने के लिए कहा था।

बता दें कि अमन सिंह गैंग के शूटरों ने ही पूर्व में बालीवुड एक्‍टर सलमान खान के घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुके हैं। अमन साहू के गैंग को वर्तमान में मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर ऑपरेट कर रहा है। ये गैंग लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू के कहने पर टारगेट को अंजाम देता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC;सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अनुकंपा नियुक्ति मामले में सही जानकारी नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले…

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?