ROAD SAFETY; रायपुर में सड़क सुरक्षा को नई रफ्तार, ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ कार्यक्रम होगा तेज़, दुर्घटनास्थल पर भीड़ प्रबंधन, ग्रीन कॉरिडोर में मिलेगा सहयोग

रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर ज़िला प्रशासन ने एक अहम कदम बढ़ाया है। रेड क्रॉस हॉल में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा माय भारत, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय (MoYAS) के संयुक्त ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ कार्यक्रम का ज़िले में तेज़ी से क्रियान्वयन किया जाएगा।

बैठक में उप निदेशक, माय भारत अर्पित तिवारी ने बताया कि इस पहल के तहत युवा स्वयंसेवकों को माय भारत प्लेटफ़ॉर्म से जोड़कर तीन माह की ‘अनुभवाधारित अधिगम (ELP)’ अवधि में नामांकित किया जाएगा। इस दौरान वे ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के साथ फील्ड में कार्य कर अनुभव प्राप्त करेंगे तथा प्रगति रिपोर्ट DRSC को सौंपी जाएगी। स्वयंसेवकों को दुर्घटनास्थल पर भीड़ प्रबंधन, ग्रीन कॉरिडोर सहयोग, रोड सेफ्टी ऑडिट, ब्लैकस्पॉट सुधार तथा स्कूल–कॉलेज व समुदाय स्तर पर जागरूकता और फर्स्ट रिस्पॉन्स सत्र आयोजित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु-दरों में ठोस कमी लाने के लिए नई पहलों को अपनाना ज़रूरी है। उन्होंने आरटीओ, पुलिस और समिति के सभी सदस्यों से पूर्ण सहयोग का आग्रह किया ताकि रायपुर से राष्ट्रीय स्तर की ‘बेस्ट केस स्टडीज़’ सामने आ सकें। बैठक में एनआईटी रायपुर को ज्ञान सहयोगी के रूप में सह-नामित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बताया गया कि स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण सेवलाइफ़ फ़ाउंडेशन और आईआईटी मद्रास (CoERS) के सहयोग से कराया जाएगा। इच्छुक युवा माय भारत प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिये इस अनुभव आधारित पहल से जुड़ सकते हैं।

  • Related Posts

    FOOD; रसोई गैस संकट के बीच कोरासी इंडेन गैस एजेंसी से 355 गैस सिलेंडर जब्त,खाद्य विभाग की कार्यवाही

    0घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती रायपुर, राजधानी रायपुर समेत जिले के ग्रामीण इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 350 से अधिक…

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए नगर निगम कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान को गत दिवस एक सादे समारोह में श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां