NOTICE; विलंब से शाला आने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी

महासमुंद, स्कूलों में विलंब से पहुंचने वाले एवं बिना कारण या पूर्व स्वीकृति के शाला में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला भुरका के प्रधान पाठक धनुर्जय पटेल द्वारा संस्था में विलंब से आने एवं समय पूर्व जाने संबंधी शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उक्त संबंध में पूर्व में भी स्पष्टीकरण जारी किया गया था। किंतु उनके द्वारा लगातार इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है जो कि कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। तत्संबंध में उन्हें स्पष्टीकरण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष 03 कार्यालयीन दिवसों में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है।

स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जावेगा। इसी तरह जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा एवं सहायक संचालक एम.जी. सतीश नायर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।  

  • Related Posts

    FOOD; रसोई गैस संकट के बीच कोरासी इंडेन गैस एजेंसी से 355 गैस सिलेंडर जब्त,खाद्य विभाग की कार्यवाही

    0घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती रायपुर, राजधानी रायपुर समेत जिले के ग्रामीण इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 350 से अधिक…

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए नगर निगम कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान को गत दिवस एक सादे समारोह में श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां