ED ने कसा एक अस्‍पताल पर शिकंजा; जमीन की मालकिन हैं IAS की पत्‍नी!, आईएएस समेत 13 अफसर जेल में

रांची, झारखंड में जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने बरियातू रोड स्थित एक निजी अस्पताल की जमीन की जांच भी शुरू कर दी है। इस जमीन के संबंध में ईडी ने बड़गाईं अंचल से पूरी रिपोर्ट मांगी है। इस जमीन का खाता नंबर 54 व प्लाट नंबर 2711 है। उक्त जमीन प्रीति कुमारी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

चर्चा में है कि प्रीति कुमारी को झारखंड के एक बड़े आईएएस अधिकारी  की पत्नी बताया जा रहा है। अगर जांच में पूरा मामला सही निकला तो राज्य के एक और आईएएस अधिकारी की गर्दन आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में फंसेगी।

क्या है प्रीति कुमारी पर आरोप

बताया जा रहा है कि उक्त जमीन की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। प्रीति कुमारी की जमीन से संबंधित एक पेपर भी सामने आया है, जिसमें उनके नाम पर विभिन्न तिथियों में कई जमीन खरीदी गई है। अलग-अलग डीड का भी जिक्र है और बताया गया है कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत आय से उक्त जमीन खरीदी है। उनके पति क्या करते हैं, इसका उन्होंने जिक्र नहीं किया है।

क्या कहते हैं कागजात?

सामने आए कागजात के अनुसार अक्टूबर 2004 में 84254, वर्ष 2005 में पांच लाख 50 हजार, वित्तीय वर्ष 2010-11 में तीन लाख 71 हजार, मई 2014 में एक करोड़ चार लाख व दिसंबर 2021 में एक करोड़ 71 लाख 50 हजार रुपये की जमीन की खरीदगी हुई है। ईडी आय व व्यय का हिसाब खंगाल रही है। इसी क्रम में बड़गाईं अंचल से रिपोर्ट की मांग की गई है, ताकि अनुसंधान का दायरा आगे बढ़ाया जा सके।

IAS छवि रंजन सहित 13 आरोपी जा चुके हैं जेल

जमीन घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच के दौरान ईडी ने अब तक 13 आरोपियों को जेल भेजा है। इनमें 14 अप्रैल को प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान।इसके अलावा फैयाज खान व भानु प्रताप प्रसाद, चार मई को रांची के पूर्व उपायुक्त निलंबित आईएएस छवि रंजन, सात जून को दिलीप कुमार घोष व अमित कुमार अग्रवाल, तीन जुलाई को भरत प्रसाद व राजेश राय तथा 31 जुलाई को विष्णु अग्रवाल की गिरफ्तारी शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; अफीम खेती में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित, दो अधिकारियों को नोटिस

     रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता…

    ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

    0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां