ED;निकाय चुनाव से पहले ताबड़तोड़ छापे, कवासी लखमा के बेटे के घर पर दी दबिश..

रायपुर, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले में शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ पूर्व मंत्री और वर्तमान कोंटा विधायक कवासी लखमा के बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम दोनों कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रही है। नगरीय निकाय चुनावों से पहले की गई इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि हरीश कवासी और राजू साहू के घरों के बाहर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। पूर्व आबकारी मंत्री रह चुके कवासी लखमा के बेटे के घर पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी मौजूद है। हरीश कवासी के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है।

  • Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……