ELECTIOAN; मतदान दल रवाना, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

0 सभी को शुभकामनाएं, आप अपने काम में सफल हों-निष्पक्ष और सफल मतदान के लिए कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, रायपुर जिले की सातों विधानसभाओं में चुनाव कराने मतदान दल आज सुबह से ही रवाना हो गये है। जिले में कल 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देंश अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आज सुबह से ही बीटीआई ग्राउंड स्थित डाइट भवन और सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बने वितरण केन्द्रों से मतदान दलों को जरूरी सामग्री के साथ ईवीएम मशीनें भी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे सुबह से ही बीटीआई ग्राउंड के सामग्री वितरण केन्द्र पर दल बल के साथ मौजूद रहे। कलेक्टर ने वितरण केन्द्र पर पहुंचे मतदान दलों का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया।

डॉ. भुरे ने सामग्री प्राप्त करने के बाद मिलान करने बैठे मतदान दलों के साथ बैठकर जानकारी प्राप्त की और उन्हें पूरी निष्पक्षता से मतदान कराने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. भुरे ने महिला मतदान दलांे में शामिल अधिकारियों और शिक्षकों से भी चर्चा की। उन्होंने मतदान दलों में शामिल महिलाओं से ईवीएम मशीन को संचालित करने, मतदान के दौरान भरे जाने वाले प्रपत्रों सहित अन्य दूसरी प्रक्रियाओं के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने मतदान कराने जाने वाले सभी मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया में सफल होने, निष्पक्ष शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए शुभकामनाएं भी दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?