ELECTION;छठे चरण में 57.7% मतदान, अनंतनाग-राजौरी में टूटा 28 सालों का रिकॉर्ड

*77.99 प्रतिशत के साथ बंगाल में सबसे अधिक हुआ मतदान, उत्तर प्रदेश में सबसे कम 43.95 प्रतिशत वोट पड़े, अनंतनाग-राजौरी में 52 प्रतिशत हुआ मतदान, 1996 में 50.20 और 2019 में मात्र 9.7 प्रतिशत पड़े थे वोट

    नई दिल्ली,एजेंसी, लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर पांच बजे तक 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर की आतंकियों और अलगाववादियों के प्रभाव वाली अनंतनाग-राजौरी सीट पर 28 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया और 52 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों के कुछ इलाकों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा 77.99 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली में मतदान के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी वोट डालने पहुंचे।

    राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान पूरा

    बता दें कि लोकसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है। अब तक 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है। जबकि मतगणना चार जून को होनी है।

    अनंतनाग-राजौरी में भी लोकतंत्र का उत्सव

    जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर शनिवार को बंपर मतदान हुआ। आतंकियों और अलगाववादियों के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में वर्ष 1996 का रिकॉर्ड टूट गया और लगभग 52 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं का यह उत्साह वर्ष 2019 में 9.7 प्रतिशत हुए मतदान से लगभग 42 प्रतिशत अधिक और 1996 में हुए 50.20 प्रतिशत मतदान से भी दो प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान कहीं कोई आतंकी हिंसा नहीं हुई।

    महबूबा मुफ्ती ने अपने पोलिंग एजेंटों की गिरफ्तारी पर जताया रोष

    पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपने पोलिंग एजेंटों की गिरफ्तारी पर रोष जताते हुए लगभग तीन घंटे तक बिजबिहाड़ा में पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया। उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने अनंतनाग में कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम की धीमी गति का मुद्दा उठाया। बता दें कि इससे पहले श्रीनगर सीट पर 39 प्रतिशत और बारामुला में भी रिकॉर्ड 59 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    बंगाल में जमकर मतदान, भाजपा प्रत्याशी पर पथराव

    बंगाल में छठे चरण में भी छिटपुट हिंसा के बीच जमकर मतदान हुआ। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, प्रदेश की आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक कुल 77.99 प्रतिशत वोट पड़े। चूंकि मतदान के निर्धारित समय के बाद भी विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की कतारें थीं, इसलिए अंतिम आंकड़ा बढ़ना स्वाभाविक है।

    केंद्रीय बलों के साथ भागकर जान बचाई

    वहीं, झाड़ग्राम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रणत टुडू पर शनिवार को मतदान के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेत्ता के पास पथराव हुआ। इसमें उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल के दो जवान जख्मी हो गए। पथराव में प्रणत की कार का शीशा भी टूट गया। कुछ महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी पर लाठी-डंडों से भी हमला किया था। ऐसे में टुडू ने केंद्रीय बलों के साथ भागकर अपनी जान बचाई। भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उनके बूथ एजेंटों को झाड़ग्राम शहर और रोगरा इलाके के कई बूथों पर तृणमूल के गुंडे बैठने नहीं दे रहे थे।

    टुडू ने कहा कि वे हमले की शिकायत चुनाव आयोग से कर चुके हैं। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि ममता बनर्जी बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां