ELECTION; प्रत्याशियों का भविष्य EVM में कैद, कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हुई ईव्हीएम, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, यहां सबसे कम

रायपुर,  छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए कल वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 75.08% मतदान दर्ज किया गया. प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गई है. मतदान कर्मचारी ईव्हीएम जमा करने सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में देर रात तक पहुंचते रहे. कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉंग रूम में ईवीएम मशीनें जमा की गई. अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान खरसिया विधानसभ में हुआ, यहां 86.54% लोगों ने मतदान किया. धरमजयगढ, सिहावा एवं कुरुद विधानसभा में भी 86-86 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान रायपुर पश्चिम विधानसभा में हुआ, यहां 55.93 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस तरह से दुर्ग, रायपुर एव बिलासपुर शहरी इलाके में मतदान सबसे कम रहा।

सीएम के क्षेत्र में 84.12% वोटिंग

छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन में 84.12 % वोटिंग हुई. यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं. वहीं सीएम के खिलाफ भाजपा ने सीएम भूपेश बघेल के भतीजे विजय बघेल को टिकट दिया है. चाचा-भतीजे की सियासी जंग ने इस सीट को सबसे चर्चित सीट बना दिया है. अंबिकापुर में 75.58 % लोगों ने वोट डाला है. सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 76.7% मतदान दर्ज किया गया है. महंत के सामने भाजपा के खिलावन साहू हैं. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी पेश कर रहे हैं. वहीं भाजपा ने ललित चंद्राकर को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है. यहां74.79% मतदान हुआ है.

इस चुनाव में राजधानी की चर्चित सीट रायपुर नगर दक्षिण में 59.99% वोटिंग दर्ज की गई है. इस सीट पर 1990 से लगातार सातवीं बार विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को आठवीं जीत से रोकने के लिए कांग्रेस ने दूधाधारी मठ के मठाधीश महंत रामसुंदर दास को मैदान में उतारा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी महंत रामसुंदर दास वर्तमान में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भी हैं. डोंडी-लोहारा सीट पर 81.24% मतदान हुआ है, जहां से कैबिनेट मंत्री अनिला भेंड़िया पर कांग्रेस ने दूसरी बार भरोसा जताया है. वहीं भाजपा ने देवलाल ठाकुर को इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है.

पिछली बार कहां-कैसा था मतदान

छत्तीसगढ़ में जिन 70 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, वहां 2018 में कुल 76.69% वोट पड़े थे. दूसरे चरण की सीटों में सबसे कम रायपुर नगर उत्तर 60.28% था. इसके बाद रायपुुर नगर पश्चिम में 60.45%, रायपुर ग्रामीण में 61.11%, बिलासपुर में 61.59% और रायपुर नगर दक्षिण में 61.66% वोट डाले गए थे. वहीं सबसे ज्यादा कुरूद सीट पर 88.83% मतदान हुआ था. इसके बाद क्रमशः खरसिया में 87.43%, धरमजयगढ़ (ST) में 86.17%, लुंड्रा (ST) में 85.94%, बसना में 85.81% मतदान दर्ज किया था. सभी 90 सीटों की बात करें तो 2018 में छत्तीसगढ़ में कुल 76.45% मतदाताओं ने वोट डाला था. बीजापुर सीट पर 2018 में सबसे कम 48.9% मतदान हुआ था. वहीं सबसे ज्यादा 88.83% मतदान कुरूद विधानसभा सीट पर हुआ था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; बाहरी व्यक्तियों को कुलपति बनाए जाने पर उठा सवाल, अजय चंद्राकर बोले –छत्तीसगढ़ में प्रतिभा नहीं हैं क्या?

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में सवाल उठने लगे हैं। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सदन…

    ASSEMBLY; सदन में जमकर बरसे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, तो सवालों से घिरे संस्कृति मंत्री

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति, कला से जुड़े विषयों को उठाते हुए आज सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर जमकर बरसे. एक के बाद एक कई सवालों के साथ उन्होंने संस्कृति…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां