ELECTION; प्रबंधन समिति में सुषमा कुमार चेयरमैन, नितिन लॉरेंस उपाध्यक्ष, जयदीप रॉबिन्सन सचिव बने

0 छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़’ मसीही समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव उपरांत नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें द राइट रेव्ह सुषमा कुमार को पदेन चेयरमैन, नितिन लॉरेंस को उपाध्यक्ष, जयदीप रॉबिन्सन को सचिव एवं प्रवीण मसीह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं अमित दास, रेव्ह समीर फ्रैंकलिन, श्रीमती तनुजा पॉल को सदस्य मनोनीत किया गया।

नवगठित समिति ने संस्था के सुचारू संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आर्थिक अनियमितताओं एवं फर्जी दस्तावेजों के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा संस्था की छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही स्थिति पूर्णतः सामान्य हो जाएगी।

यह चुनाव कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सका है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती तुलसी राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAFFIC; दुर्ग-रायपुर खारुन नदी ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद, डायवर्सन व्यवस्था लागू ,मरम्मत कार्य 1 अप्रैल से

    दुर्ग, राजधानी रायपुर को जोडने वाली कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के…

    TREASURY; 1अप्रैल से मैनुअल पद्धति से चालान पूर्णतः बंद, जिला कोषालय ने दिए निर्देश

    0 ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान हेतु आयोजित हुई कार्यशाला रायपुर, जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने बताया कि मैनुअल पद्धति से चालान जमा करने में जो त्रुटियों होने की संभावना होती…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम