ELECTION; बस्तर के 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित

रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है। 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में  बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को दी जा रही है 15-15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में नियोजित बस्तर फाइटर्स के दो जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सल वारदात में घायल होने पर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन पूर्व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।  22 मार्च 2024 को थाना अरनपुर एवं सरहदी जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा तथा जिला बीजापुर के थाना गंगालुर क्षेत्र में संयुक्त नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के 2 आरक्षक घायल हुए हैं। दोनों आरक्षकों को जगरगुण्डा में प्राथमिक उपचार के पश्चात् बेहतर चिकित्सा हेतु हेलीकॉप्टर से रायपुर रिफर किया गया है। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को नियमानुसार 15 -15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…