ELECTION; राजधानी समेत छत्‍तीसगढ़ के बड़े शहरों में कम मतदान चिंताजनक, शहरियों को ग्रामीणों ने पछाड़ा

रायपुर , लोकतंत्र के उत्सव में पढ़े-लिखों के शहरों की भागीदारी प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है, जहां ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में 75 से 84 प्रतिशत तक मतदाताओं ने भागीदारी की, वहीं रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, मुंगेली, दुर्ग जैसे बड़े शहरों के आंकड़े 65 प्रतिशत तक पहुंचते-पहुंचते हाफ गए।

रायपुर प्रदेश की राजधानी हैं, बिलासपुर न्यायधानी, वहीं भिलाई औद्योगिक नगरी है, लेकिन इन तीन बड़ों शहरों की स्थिति चिंताजनक है। यहां मतदाताओं का नहीं निकलना बड़ा सवाल खड़े कर रहा है। इसका फायदा कांग्रेस को होगा या भाजपा को होगा, यह तो मतगणना के दिन ही पता चलेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जहां काफी कम मतदान हुआ है, वहां भाजपा को नुकसान हो सकता है, वहीं 65 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले सीटों पर दोनों पार्टियों में टक्कर हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि रायपुर उत्तर में निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा समीकरण बदलने में कामयाब हो सकते हैं।

वोटिंग नहीं किए छुट्टी मनाई

रायपुर के लिए 2018 में भी स्थिति चिंताजनक रही थी। तब यहां औसत 60 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ था। जानकारों का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में कई पढ़े-लिखे युवा,बेरोजगार, नौकरीपेशा मतदान के दिन छुट्टी में मशगूल रहते हैं। छठ पर्व के चलते बिहारी लोग परिवार समेत अपने प्रदेश लौट गए है। ये लोग प्राय; शहरी इलाकों में रहते है। कई व्यापारी वर्ग भी छुट्टी मनाने चले जाते हैं। हालांकि चैंबर आफ कामर्स ने व्यापारियों के ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए अभियान भी चलाया था।

सबसे कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्र

रायपुर ग्रामीण58.55

रायपुर पश्चिम 55.94

रायपुर उत्तर 55.59

रायपुर दक्षिण 60.20

बिलासपुर 56.39

दुर्ग सिटी66.36

भिलाई नगर 66.34

वैशाली नगर 65.71

कोरबा 66.77

अंबिकापुर 75.64

अहिवारा 72.00

मुंगेली67.40

तखतपुर 73.66

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; बाहरी व्यक्तियों को कुलपति बनाए जाने पर उठा सवाल, अजय चंद्राकर बोले –छत्तीसगढ़ में प्रतिभा नहीं हैं क्या?

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में सवाल उठने लगे हैं। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सदन…

    ASSEMBLY; सदन में जमकर बरसे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, तो सवालों से घिरे संस्कृति मंत्री

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति, कला से जुड़े विषयों को उठाते हुए आज सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर जमकर बरसे. एक के बाद एक कई सवालों के साथ उन्होंने संस्कृति…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां