ELECTION; छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग खत्म, 958 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद,गांव में कांग्रेस-शहर में भाजपा आगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पांचवें विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में प्रदेश की शेष 70 सीटों के लिए शुक्रवार को शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया। कई केंद्रों में मतदान अभी भी जारी है। लेकिन मतदान केंद्रों में अब मतदाताओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जो मतदाता परिसर में मौजूद है, वही लोग ही मतदान कर रहे है। प्रदेश में इन विधानसभा सीटों पर औसतन 65 से 70 % फीसदी मतदान होने की उम्मीद है। यहां दोपहर 3 बजे तक 55% मतदान हुआ था। इसके साथ ही 958 प्रत्याशियों का भाग्य ईव्हीएम में कैद हो गया। इसे अब 3 दिसंबर को मतगणना के दिन खोला जायेगा।

वहीं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वोटिंग अपरान्ह 3 बजे समाप्त हो गई। इन मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जानकारों के अनुसार गांवों में कांग्रेस एवं शहरों में भाजपा को आगे होना बताया जा रहा है। पाटन, बसना समेत अन्य हाईप्रोफाइल सीटों में भारी मतदान हुआ है।

छत्‍तीसगढ़ में एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनके अतिरिक्त 27 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 9,424 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी गई। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की 100 से अधिक कंपनियां तैनात की गई थी। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात रहें। मतदान से पहले सुबह साढ़े पांच बजे सभी मतदान केंद्रों पर माकपोल हुआ। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; बाहरी व्यक्तियों को कुलपति बनाए जाने पर उठा सवाल, अजय चंद्राकर बोले –छत्तीसगढ़ में प्रतिभा नहीं हैं क्या?

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में सवाल उठने लगे हैं। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सदन…

    ASSEMBLY; सदन में जमकर बरसे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, तो सवालों से घिरे संस्कृति मंत्री

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति, कला से जुड़े विषयों को उठाते हुए आज सदन में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर जमकर बरसे. एक के बाद एक कई सवालों के साथ उन्होंने संस्कृति…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां