ELEECTION RESULT; पटाखे कांग्रेस ने फोड़े, पर जीत का जश्‍न भाजपा मनाएगी

नईदिल्ली, एजेंसी, चार राज्यों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्‍तीसगढ़ में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में आगे है.सुबह वोटों की ग‍िनती से पहले कांग्रेस ने द‍िल्‍ली से लेकर भोपाल तक जमकर पटाखे फोड़े और जश्‍न मनाया लेक‍िन रुझानों का ट्रेंड पार्टी के ल‍िए उल्‍टे पड़े. तीन राज्‍यों में भाजपा की बढ़त के बाद अब पार्टी ने जश्‍न की तैयारी शुरू कर दी है.

सूत्रों के मुताब‍िक, शाम 5 बजे से भाजपा मुख्यालय में जश्‍न शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे. बताया जा रहा है क‍ि यहां पहुंचकर पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे.

11 बजे तक के रुझानों में चारों राज्‍यों का हाल

मध्‍य प्रदेश – 230
बीजेपी – 155
कांग्रेस – 71
अन्‍य – 4

राजस्‍थान – 199
बीजेपी – 107
कांग्रेस – 75
अन्‍य – 17

छत्‍तीसगढ़ – 90
बीजेपी – 54
कांग्रेस – 35
अन्‍य – 1

तेलंगाना – 119
कांग्रेस+ – 63
बीआरएस – 42
बीजेपी + – 9
AIMIM – 4
अन्‍य – 1

119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा, 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों, 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा और 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुई है. छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ, जबकि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ.

रविवार सुबह वोटों की ग‍िनती से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा क‍ि हम सभी चार राज्यों में जीत की उम्मीद कर रहे हैं और हम निश्चित रूप से इन सभी चार राज्यों में अपनी सरकार बनाएंगे. कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दूसरा कार्यकाल चाह रही है, जहां उसने कई गारंटियों की घोषणा की है. मध्य प्रदेश और तेलंगाना में, कांग्रेस क्रमशः सत्तारूढ़ भाजपा और बीआरएस से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?