ELEPHANT; हाथी की मौत पर केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट, 7 सालों में 63 हाथियों की गई जान

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सूरजपुर में जिले में हाथी की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से रिपोर्ट मांगी है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के प्रोजेक्ट एलीफेंट ने राज्य को इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. मुख्य वन संरक्षक को विस्तृत प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है.

सूरजपुर जिले के कंजरवार गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर 15 साल के हाथी का शव मिला. हाथी की सूंड पर काले निशान मिले, जिससे करंट लगाकर हत्या की आशंका जताई गई. अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. वन्यजीव एक्टिविस्ट अजय दुबे की शिकायत के बाद केंद्र ने राज्य सरकार के संबंधित विभाग जवाब तलब किया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि हाथी की मौत कैसे हुई? करंट से मौत की बात कही जा रही है, लेकिन घटनास्थल के आसपास इसके संकेत नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे मौत हुई

7 सालों में 63 हाथियों की मौत

पिछले 7 सालों में दर्जनों हाथियों के मामले सामने आ चुके हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सूरजपुर समेत पूरे सरगुजा संभाग में पिछले 7 सालों में 63 हाथियों की मौत हो चुकी है. इनमें से 40 हाथियों की मौत करंट लगने से हुई है. साल 2025 में 16 हाथियों की मौत के मामले सामने आए थे. इनमें राजगढ़ वन मंडल में 7, धरमजयगढ़ में 4, कोरबा में 2, बलरामपुर, सूरजपुर और कटघोरा में 1-1 हाथी की मौत मामला शामिल है.

CG Newssurajpur news

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE;भीषण गार्मी से 5 साल की मादा भालू की तड़पकर मौत, वनमंडल में मचा हडकम्प, कोरबा में सैकड़ों पक्षियां मृत

    बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का कहर वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। तापमान 45°C के पार जाने और जलस्रोत सूखने से खैरागढ़, कांकेर, मरवाही…

    FOREST; नए पीसीसीएफ की तैनाती के साथ ही एक्शन में वनमंत्री केदार कश्यप, ‘विभागीय जांच की सुस्ती’ पर नाराजगी, देरी पर होगी कार्रवाई…

    रायपुर,  वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग में वर्षों से लंबित विभागीय जांच प्रकरणों को आगामी तीन माह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…