FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की बैठकों में लिए गए निर्णय के आधार पर संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, अब छात्रों को परीक्षा के हर मद में अधिक भुगतान करना होगा। नियमित परीक्षा शुल्क, जो पहले 280 रुपए था, उसे बढ़ाकर 480 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह, अंकसूची के लिए अब 100 रुपए के बजाय 200 रुपए देने होंगे। प्रायोगिक परीक्षा की फीस भी प्रति विषय 80 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए कर दी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी का कुल नियमित परीक्षा शुल्क, जो पहले 460 रुपए था, उसमें वृद्धि करते हुए उसे 800 रुपए किया गया है। यह नई दरें सत्र 2026-27 से प्रभावी होंगी। मंडल ने साफ किया है कि जिन मदों के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पूर्व की तरह यथावत रहेंगे।

1230 रुपए की जगह 1600 रुपए

संपूर्ण विषय हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1230 रुपए की जगह 1600 रुपए लिए जाएंगे। स्वाध्यायी एक विषय 280 रुपए की जगह 500 रुपए, स्वाध्यायी दो विषय 340 रुपए की जगह 600 रुपए, ग्राह्यता शुल्क 310 रुपए की जगह 500 रुपए, परीक्षा केंद्र परिवर्तन 240 रुपए की जगह 400 रुपए लिए जाएंगे।

200 रुपए की जगह 400 रुपए

विषय माध्यम / संकाय परिवर्तन प्रति विषय 200 रुपए की जगह 400 रुपए लिए जाएंगे। स्वाध्यायी के छात्रों हेतु अग्रेशन संस्थाओं को देय शुल्क 60 रुपए की जगह 70 रुपए, प्रवेश पत्र द्वितीय प्रति यथावत 80 रुपए, विलंब शुल्क स्वाध्यायी 770 रुपए की जगह 1000 रुपए लिए जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं विशेष विलंब शुल्क 1540 रुपए की जगह 2000 रुपए रखा गया है।

पंजीयन तथा अनुमति शुल्क सहित अब 2000 रुपए

स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन तथा बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन तथा अनुमति शुल्क सहित अब 2000 रुपए लिए जाएंगे। इसके पहले यह 1540 रुपए था। छत्तीसगढ़ राज्य के एससी/एसटी छात्रों के लिए पंजीयन तथा अनुमति शुल्क 560रुपए के बजाय 800 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र शुल्क नियमित/स्वाध्यायी 80 रुपए के बजाय 150 रुपए तथा नियमित आवेदन पत्र निर्धारित समय में जमा नहीं करने पर प्रति परीक्षा 31 दिसंबर तक 1540 रुपए के बजाय 2000 रुपए लिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LAWCET; पूर्व माओवादी देवजी ने लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में हासिल की 349वीं रैंक, लॉ डिग्री प्रोग्राम में मिलेगा दाखिला…

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में चर्चित रहे  पूर्व माओवादी टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (LAWCET) में राज्य स्तर पर 349वीं रैंक हासिल की है।…

    EXAM; 4 केंद्रों की मान्यता रद्द, 7 कॉलेजों में होगी पुनर्परीक्षा, फार्मेसी की परीक्षा में सामूहिक नकल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने सात मई को आयोजित डी.फार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी है। प्रश्नपत्र लीक होने और जांजगीर-चांपा व जीपीएम जिले के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..