CRIME; ठेलों-गुमटियों में बिक रही गोगो पेपर, चिलम और प्रतिबंधित सामग्री, छापे में खुलासा,11 पर FIR दर्ज

रायपुर, राजधानी रायपुर में नशे का प्रचलन काफी तेजी से बढ रहा है।ठेलों-गुमटियों में गोगो पेपर, चिलम और प्रतिबंधित सामग्री बिक रही है। यह युवा वर्ग को मदहोश बनाने में कोई कसर नहीं छोड रहा है। इसका खुलासा कल पुलिस के छापे से हुआ है। 11 लोगों के खिलाफ जुर्मा दर्ज किया गया है।

रायपुर में नशे के बढ़ते प्रचलन पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने गुरुवार को एक व्यापक और संगठित अभियान चलाया। एडिशनल एसपी (क्राइम) संदीप मित्तल की अगुवाई में क्राइम ब्रांच और शहर के पुलिस बल ने एक साथ कई इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गोगो पेपर, ई-सिगरेट, हुक्का फ्लेवर, चिलम और अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री जब्त की। इस कार्रवाई के दौरान 200 से अधिक दुकानों और ठेलों पर दबिश दी गई और 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नशीले सामानों को मौके पर ही नष्ट भी किया गया।

200 से अधिक ठेलों और दुकानों में दबिश

पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, टिकरापारा, गुढ़ियारी, आजाद चौक, सरस्वती नगर, पंडरी, खमतराई सहित शहर के प्रमुख इलाकों में 200 से अधिक ठेलों, गुमटियों और दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। अभियान में 20 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं, जिन्होंने पूरे शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

कोटपा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नशे में इस्तेमाल किये जाने वाले हजारों प्रतिबंधित सामग्रियां जब्त की गई। इनमें 2600 नग गोगो पेपर, 400 नग रोल पेपर, 550 नग चिलम, 10 पैकेट प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर, 25 नग हुक्का उपकरण, 04 पैकेट प्रतिबंधित सिगरेट, 04 नग सिगार और 200 पाउच प्रतिबंधित गुटखा शामिल है। इसके साथ ही जब्त किये गए सामग्रियों को नष्ट भी किया। छापेमारी के दौरान नशीले सामान बेचते पाए गए 11 दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट और अन्य धाराओं के तहत संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज किया गया है। जिन दुकानों से यह सामग्री बरामद हुई, उन्हें तत्काल बंद कराने की कार्रवाई की गई।

गोगो पेपर डीलर के गोदाम पर छापा

अभियान के तहत शंकर नगर स्थित K.K. ट्रेडर्स नामक गोगो पेपर डीलर के गोदाम पर भी छापेमारी की गई, जहां से 6000 नग गोगो पेपर जब्त किए गए। गोदाम संचालक और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे विशेष अभियान का संचालन एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय ने किया।

इन मोबाइल नंबर 94792-16156, 94792-11933 या 1933 पर सूचना दें…

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे नशे का अवैध कारोबार या प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री होते देखें, तो तुरंत मोबाइल नंबर 94792-16156, 94792-11933 या 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान आगामी दिनों में और सघन रूप से चलाया जाएगा, ताकि शहर को चल रहे नशे के कारोबार को बंद किया जा सके।

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती