CRIME; गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट, कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज

 कांकेर, छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की शिकायत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे. शिकायत के 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे. देर रात सांसद भी थाने पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे. आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में बैठकर जमकर नारेबाजी की. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. 

दरअसल पूरा मामला केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर है. कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक वॉल में वीडियो अपलोड किया. जिसे लेकर भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके डालकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. मामले की शिकायत करने भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचे, लेकिन 24 घंटे के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए.

सांसद भी पहुंचे थे थाने

नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेता कोतवाली थाना पहुंच थे. वहीं जानकारी मिलने पर सांसद भोजराज नाग ने भी थाने पहुंचकर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान मामला तनाव पूर्ण बना रहा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना में ही बैठ जमकर नारेबाजी भी की. इसके बाद पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया.  

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा