POLITICS; वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, आज प्रदेश प्रभारी पायलट करेंगे अभियान की अगुवाई

रायपुर, मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने देशभर में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत हुई। अब इस अभियान को रायगढ़ से भिलाई तक चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 सितम्बर से होगी।

यह अभियान 18 सितम्बर तक लगातार तीन दिन चलेगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विभिन्न साधनों से करीब 536 किलोमीटर की दूरी तय कर जनता के बीच जाएंगे। बताया जाता है कि तीन दिन के इस अभियान में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे और वे स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

देश भर में मतदाता सूचियों में की गई गडबड़ियों एवं चुनावी निष्पक्षता की मांग को लेकर कांगेस ने यह अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम की शुरूआत 16 सितंबर को रायगढ में हस्ताक्षर अभियान एवं सभा से होगी तथा इसी दिन कोरबा में मशाल रैली होगी। 17 सितंबर को तखतपुर एवं मुंगेली, बेमेतरा में पदयात्रा और सभा होगी। 18 सितंबर को राजनांदगांव, दुर्ग एवं भिलाई में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 16 सितंबर को 2.30 बजे झारसुगड़ा हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से रायगढ़ आएंगे।

एक मंच पर नजर आएंगे वरिष्ठ नेता

इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक मंच में नजर आएंगे। इन दिन दिवसीय कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफंलाग, विजय जांगडि सहित पूर्व मंत्री, विधायक व सांसद शामिल होंगे।

गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती

राजनीति के जानकारों का कहना है कि लगातार तीन दिन चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस की गुटबाजी भारी पड़ सकती है। बिलासपुर की सभा में इसका नजारा देखने को मिला था। मंच से एक पूर्व मंत्री को बोलने से रोक दिया गया था। सभा में चमचे वाले बयान का भी जिक्र हुआ था। ऐसे में जिलों में होने वाली सभाओं में कुछ नेताओं की नाराजगी भी सामने आ सकती है। नाराजगी के बड़े कारणों में बयानबाजी के अलावा संगठन का विस्तार भी है।

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा