FIRE; आग की चपेट में जंगल, वन्य प्राणियों का जीवन खतरे में

रायपुर, इन दिनों आग से छत्तीसगढ़ का जंगली इलाका धू-धू कर जल रहा है। बड़ा क्षेत्र वन्य प्राणी आश्रयणी होने के कारण समस्या और गंभीर बनी हुई है। आग से वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। महासमुंद जिले वन इलाको के आसपास सैकड़ों एकड़ में आग लगी है। यह इलाका वन्य जीवों के लिए संवेदनशील माना जाता है।

वनों में आग लगने की घटना के कारण एक तरफ हरे भरे जंगलों का क्षति हो रहा है तो वही वन्य प्राणियों की जान पर भी खतरा बढ़ रहा है! वनों में आग लगने की अधिकतर घटनाओं का कारण महुआ बीनने का बताया जाता है, लेकिन कारण जो भी हो आग की वजह से जंगल जलकर खाक हो जा रहा है! ऐसे में यह भी तय है कि आग से पशु-पक्षियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। हजारों नए पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं। आग पर नियंत्रण को लेकर वन्य प्राणी इलाको में वन विभाग द्वारा सक्रियता नहीं बरती जा रही है। आग पर नियंत्रण के लिए कुछ लोगों को रखने की बात कही जा रही है, बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं होने से जंगल खाक हो रहा है।

जिले के पिथौरा इलाके के गिरना जंगल में कल बुधवार सुबह आग लग गई । आग की लपट धीरे-धीरे जंगल को अपनी चपेट में ले रहा है । आग की लपटें निरंतर बढ़ती जा रही हैं और लगभग 5० एकड़ से ऊपर जंगल में आग फैल चुकी है। इस समस्या से निपटने के लिए वन विभाग कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठा रहा है। जंगल धू-धू कर जल रहा है। जंगल में आग लगने के कारण का पता नहीं चल रहा है। वैसे बताया जाता है कि महुआ चुनने के क्रम मे लोग पत्तों को इकट्ठा कर उसमें आग लगाते हैं और उसी आग की चिगारी से जंगलों में आग लग जाने की घटना होती है। इसके पूर्व समीपस्थ जगल में भी आग लगी थी। इस आग के कारण वन्य प्राणी बदहवास हो गए है! बीती रात को हिरन भालू आदि वन्यप्रानियो को इधर उधर भटकते देखा गया! इसकी भनक लगते ही ग्रामीण शिकार पर उतारू हो गए !

जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के बगीचा-चराई डाँड वन परिक्षेत्र के रानी कोम्बो जंगल में भीषण आग लगी हुई है. आग की लपटें तेजी से हरे भरे जंगल को जलाकर राख कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ आग की वजह से वन्यप्राणियों की क्षति हो रही है! जबकि वनपरिक्षेत्र के जिम्मेदार रेंज अधिकारी सुरेंद्र कुमार होता इसकी रोकथाम करने में नाकाम रहे है! बताया जा रहा है कि उन्हें लापरवाही के कारण हटाया गया था, लेकिन अपने राजनीति प्रभाव के कारण फिर से सुरेंद्र कुमार होता को कुनकुरी का ही रेंजर बनाकर भेज दिया गया!

कुनकुरी वनपरिक्षेत्र में जगह-जगह वन अमले की लापरवाही देखने को मिल रही है। वनों की आग से रक्षा के लिए भारी-भरकम बजट को खर्च करने के लिए लाखों रुपये खर्च भी किऐ जा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके वनों की आग रोक पाने में वन विभाग की विफल रहा है! वन विभाग की इस नाकामी को देख कर वन प्रेमियों में आक्रोश बढ़ने लगा है!

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी