CRICKET; जब एक टेस्ट में आठ शतक लगे!

हेडिंग्ले टेस्ट के पहले तीन दिन में पांच बैट्समैन शतक लगा चुके है। दो दिन का खेल शेष है। जिस तरीके से रन बन रहे है और बॉलर्स को विकेट नहीं मिल रहे है  उससे उम्मीद है कि अगली दो पारियों में कुछ बैट्समैन सेंचुरी लगा सकते है। टेस्ट क्रिकेट के  98 साल के इतिहास में दो अवसर ऐसे आए है जब एक टेस्ट में आठ सेंचुरी लगे है। उन्नीसवे और बीसवें दशक में ये उपलब्धि शून्य थी ।। 1938और 1955में दो ऐसे अवसर आए थे जब एक टेस्ट में 7-7 सेंचुरी लगे थे।  इक्कीसवीं सदी में पांच बार ऐसे अवसर आए थे जब एक टेस्ट में 7शतक लगे।
23अप्रैल 2005 को दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच सेंट जोंस  में खेले गए चौथे टेस्ट में  आठ बैट्समैन ने सेंचुरी लगाई। दक्षिण अफ्रीका के चार बैट्समैन ए बी डिविलियर्स (114),ग्रीन स्मिथ(126),जैक कालिस(147)और एशवेल प्रिंस(131) ने सेंचुरी लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने 588/6पर पारी घोषित कर दी।वेस्ट इंडीज की बारी आई तो क्रिस गेल (317),राम नरेश सरवन(127),शिव नारायण चंद्रपाल(127)और डेयन  ब्रावो(107)ने सेंचुरी लगाकर 747रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। ये टेस्ट ड्रा रहा।
8मार्च 2013को दूसरा अवसर आया जब एक टेस्ट में फिर आठ सेंचुरी  लगे।  गाले (श्रीलंका) में खेले गए  श्री लंका और बांग्ला देश के बीच खेले गए टेस्ट की पहली पारी में कुमार संगकारा (142),लसिथ थिरिमने (155) और दिनेश चांडीमल (116) ने सेंचुरी लगाया। श्रीलंका  ने 570/4पर पारी घोषित कर दी।बांग्ला देश के मोहम्मद अशरफुल (190),मुश्किर रहीम(200)और नसीर हुसैन (100) ने भी तीन सेंचुरी जड़ दिए।  बांग्ला देश ने 638रन बाय। तीसरी पारी में श्रीलंका के दो बैट्समैन  तिलकरत्ने (126) और कुमार संगकारा (105)ने सेंचुरी लगा कर एक टेस्ट में आठ शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। श्री लंका ने 355/4पारी घोषित कर दिया लेकिन  बांग्ला देश चौथी पारी में 70/1 बनाता , पांच दिन का खेल खत्म हो गया। ये टेस्ट भी ड्रा रहा।
अब तक नौ अवसर पर टेस्ट में  सात बार  सात  और दो बार आठ सेंचुरी लगी है।इनमें से केवल दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत ने  अपने प्रतिद्वंद्वी  वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को हराकर टेस्ट जीत पाए है। जिनमें दोनों टीम की तरफ से 7-7  सेंचुरी लगे थे।
एक टेस्ट में आठ आठ  सेंचुरी लगने के बावजूद एक पारी में सबसे अधिक रन 952/6 पारी घोषित में केवल तीन बैट्समैन सनथ जयसूर्या (340) रोशन महानामा (225) और अरविंद डिसिल्वा (126) ने श्रीलंका की तरफ से सेंचुरी लगाए थे। भारत के 537/8 पारी घोषित के जवाब में श्रीलंका ने अब तक खेले गए सभी टेस्ट में एक पारी में सबसे अधिक 952 रन बनाए है।

स्तंभकार- संजय दुबे

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश