FOREST;रायपुर वन मंडल में दैवेभो के नाम पर हर माह लाखों की बेगारी, अफसरों के डाग केयर से लेकर कब्रिस्तान में तैनाती

रायपुर, जंगल विहीन रायपुर वन मंडल में हर माह लाखों रुपये की बेगारी की शिकायत मिली है। इस खेल में रायपुर के वन मंडल के अधिकारियों ने खुलकर कांग्रेस नेताओं का साथ दिया। उनके चहेते लोगों को चौकीदार, ड्राइवर, बाबू, कंप्यूटर आपरेटर के पद पर काम पर रखा। आश्चर्य की बात यह है कि कब्रिस्तान में पौधारोपण और देखरेख के लिए चौकीदार तक तैनात कर दिया तो कुछ आईएएस, आईएफएस अफसरों के यहां डाग केयर टेकर, चिल्ड्रेन केयर टेकर, घरेलू नौकर भी रखे गए।

जानकारों का कहना है कि एक तरह से वन विभाग को प्लेसमेंट कैम्पस बनाकर रखा गया है। जिन लोगों को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर रखा गया, उनमें से अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं के रिश्तेदार शामिल हैं। वन विभाग को इन कर्मियों को वेतन देने के लिए हर माह लाखों की राशि फिजूल में खर्च करना पड़ रहा है। प्रदेश में सरकार बदलते ही पिछली सरकार के विभागों में खजाने के दुरुपयोग की पोल अब खुलने लगी है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि करीब साढे सात सौ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को प्रति माह अनुमानित 75 लाख रुपये अकेले रायपुर वनमंडल को वेतन देने में वहन करना पड़ता है, जबकि पौधारोपण के लिए सरकार के पास बजट ही नहीं है। यहां कार्यरत विभागीय कर्मचारियों के पास भी कोई काम नहीं है। इन्हे भी बैठे बिठाए वेतन देना पड रहा है। ऐसे में यह अपने आप में सवालिया निशान उठाता है। शहर को हरा भरा बनने के बदले वन विभाग के अधिकारियों ने दैनिक वेतन कर्मचारियों को उपकृत करने में सारा समय निकाल दिया। बैक डोर से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संविदा भर्ती को लेकर विभागीय नियमित कर्मचारियों ने नई सरकार के सामने सारी पोल खोलकर रख दी है। लिहाजा वन महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं विभाग के ही कुछ कर्मचारियों की मानें तो सरकार किसी भी दल का रहे दैवेभो कर्मचारियों की विभागीय स्तर पर तैनाती की जाती है। तीन साल पहले ढाई सौ दैवेभो कर्मचारियों भर्ती की गई थी। इनमें से कई मंत्री, वन अधिकारियों के बंगले में तैनात किए गए थे। इसे रूटीन की प्रक्रिया मानी जाती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां