FRAUD;ओडिशा के मुख्यमंत्री भी चिटफंड कंपनियों के हो चुके हैं शिकार

भुवनेश्वर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण भी दो बार चिटफंड कंपनियों के शिकार हो चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह भी चिटफंड घोटाले के पीड़ित हैं। साथ ही लोगों से मेहनत की कमाई को बचाने के लिए पोंजी कंपनियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया।

सीएम ने अपना अनुभव साझा किया

सीएम माझी ने कार्यक्रम में बताया कि 1990 और 2002 में दो कंपनियों ने मेरे साथ ठगी की थी। वह अपना पैसा कभी वापस नहीं पा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि पैसा वसूली की प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल थी। वह पोंजी फर्म के एजेंट की मीठी बातों में फंस गए और कुछ स्कीम में जमा करने के लिए रुपयों का इंतजाम भी कर लिया। हालांकि, जब तक उन्हें समझ आया तब वह कंपनियां मिली ही नहीं जिनमें उन्होंने रुपये जमा किए गए थे। चिटफंड कंपनियों पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए माझी ने कहा कि अब काफी बदलाव आ चुका है। केंद्र सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और ठगी को रोकने के लिए नियम बनाए गए हैं और उन्हें मजबूती प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    POLITICS; 5 चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, यूपी में अजय माकन को मिली कमान

    नईदिल्ली, आने वाले साल 2027 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज 16 नवंबर 2026 को कांग्रेस…

    CONGRESS; 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, दीपक बैज बोले- प्रदेशभर में चलाया जाएगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत