FRAUD;पैसों के खातिर दगाबाजी, भाई ने की व्यवसाय में 3 करोड़ की ठगी, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

बिलासपुर, भरोसा तोड़कर व्यवसाय में 3 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसके फरार पिता की तलाश कर रही है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र के सिंधी कालोनी निवासी परसराम बजाज ने अपने छोटे भाई रमेश कुमार बजाज के साथ मिलकर वर्ष 2012 में नयन फैशन और 2019 में बजाज इंटरप्राइजेस के नाम से संस्थान खोला. जिनकी देखरेख उनके भाई रमेश और भतीजा नवीन बजाज करते थे. नवीन पढ़ा लिखा था इससे दोनों संस्थान के बैंक का काम उसे सौंप दिया गया था. इस दौरान 27 फरवरी 2022 से 31 मई 2023 के बीच नवीन ने फर्जी हस्ताक्षर से बैंक में लिमिट बढ़वा ली और अलग अलग बैंक से व्यापार के लिए लोन लेकर 3 करोड़ की हेराफेरी कर पैसा अपने पास रख लिया, इस बात की जानकारी होने पर परसराम बजाज ने अपने भाई रमेश और उसके बेटे नवीन से पूछताछ की, तो उन्होंने पैसा लौटा देने का आश्वासन दिया. लेकिन उसके बाद दोनों पिता पुत्र शहर छोड़कर भाग गए.

परेशान होकर परसराम बजाज ने बीते 4 जुलाई को दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने लिखाई, पुलिस जुर्म दर्ज कर फरार पिता पुत्र की तलाश कर रही थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर झारसुगुड़ा में दबिश देकर आरोपी नवीन बजाज को पकड़ लिया, और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं उसके पिता की तलाश की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    SUICIDE; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, ग्रामीण प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…