FRAUD; वॉट्सएप पर साइबर अपराध और धोखाधड़ी के खिलाफ एडवाइजरी, गृह मंत्रालय के थिंक टैंक ने यूजर्स को किया अलर्ट

0 बीपीआरडी ने की सात प्रकार की धोखाधड़ी की पहचान , 0 हैकर्स उपयोगकर्ता को ब्लैकमेल करते हैं और बदले में मांगते हैं पैसे: BPRD

नई दिल्ली, एजेंसी,  केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले पुलिस थिंक टैंक ने वॉट्सएप पर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ एडवाइजरी और चेतावनी जारी की है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) ने ऐसी सात प्रकार की धोखाधड़ी की पहचान की है, जिसमें मिस्ड कॉल, वीडियो कॉल, नौकरी की पेशकश, निवेश योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी, पहचान बदलकर जालसाजी, सेंधमारी और स्क्रीन साझा करना शामिल हैं।

आठ पन्ने की एडवाइजरी और चेतावनी में कहा गया है कि हाइजैकिंग मामले के जालसाज पीड़ित के वॉट्सएप खाते तक अनधिकृत पहुंच बना लेते हैं और उनके संपर्कों से पैसे का अनुरोध करते हैं। बीपीआरडी ने कहा,-कुछ लोगों को अज्ञात नंबर से वॉट्सएप वीडियो कॉल भी आए हैं। ये मूल रूप से सेक्सटार्शन आधारित वीडियो कॉल थे, जिनका उपयोग वॉट्सएप यूजर को धमकी देने के लिए किया जाता है।

बीपीआरडी ने कहा कि हैकर्स उपयोगकर्ता को ब्लैकमेल करते हैं और बदले में पैसे मांगते हैं। वॉट्सएप ने इसके खिलाफ कई सार्वजनिक अभियान शुरू किए हैं। बीपीआरडी ने कहा कि ज्यादातर वियतनाम, केन्या, इथियोपिया और मलेशिया के कोड से शुरू होने वाले नंबरों से किए गए मिस्ड कॉल के माध्यम से हैकर्स सक्रिय यूजर्स को ढूंढ़ने के लिए कोड स्क्रिप्टेड बाट का उपयोग करते हैं। इसके बाद उन्हें साइबर अपराध के लिए टारगेट करते हैं।

पहचान बदलकर करते हैं जालसाजी

पहचान बदलकर जालसाजी के तहत जालसाज अपने संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) या वरिष्ठ अधिकारी होने का दिखावा करके पीडि़त से संपर्क करते हैं और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO), मुख्य परिचालन अधिकारी (COO), मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) तथा उच्च पदस्थ पुलिस और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाते हैं।

बीपीआरडी ने कहा कि जालसाज इंटरनेट मीडिया पर सर्फिंग करके उन कर्मियों की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करते हैं और समान प्रोफाइल बनाते हैं और पीडि़त को समझाने के लिए किसी महत्वपूर्ण बैठक में अपनी व्यस्तता या पुराने नंबर में समस्या का हवाला देकर कुछ लिंक पर तत्कॉल पैसा भेजने की मांग करते हैं।

स्क्रीन शेयर फीचर के माध्यम से ठगी

एडवाइजरी में वॉट्सएप द्वारा हाल में जारी स्क्रीन शेयर फीचर के बारे में विशेष चिंता व्यक्त की गई। बीपीआरडी ने कहा कि अतीत में धोखाधड़ी के कई मामले देखे गए, जहां जालसाजों को पीड़ितों की स्क्रीन तक पहुंच मिल गई। इसमें कहा गया है कि जालसाज खुद को बैंकों, वित्तीय संस्थानों, सरकारी निकायों के अधिकारी बताते हुए पीडि़त को अपनी स्क्रीन साझा करने के लिए मना लेते हैं। इसके बाद एक एप या साफ्टवेयर गुप्त रूप से इंस्टाल कर पीड़ित की संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक विवरण, पासवर्ड और बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बना ली जाती है।

क्या करें और क्या न करें

एडवाइजरी में उपयोगकर्ताओं को अपने वॉट्सएप खाते पर ‘टू फैक्टर प्रमाणीकरण या 2एफए’ सक्रिय करने के लिए कहा गया है। संदिग्ध या अज्ञात वॉट्सएप कॉल का उत्तर न देने और ऐसे नंबरों को ब्लाक करने का सुझाव दिया है। इसमें कहा गया कि वॉट्सएप से जुड़े अधिकारियों को इस डेटा उल्लंघन अधिनियम के प्रति पहले ही सूचित किया जा चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर डीजी के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां