GAME;अभा सिक्ख क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच आज

00 पहला मैच नांदेड़ व चंडीगड़ एवं दूसरा मैच रायपुर व पटियाला के बीच खेला जायेगा

रायपुर, 15 वीं सिक्ख प्रीमियर लगेज – 2023 ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच शनिवार को एसईसीआरएसए क्रिकेट ग्राउंड डब्ल्यूआरएस कालोनी में खेेले जायेंगे। पहला मैच नांदेड़ व चंडीगड़ एवं दूसरा मैच रायपुर व पटियाला के बीच खेला जायेगा। इससे पूर्व आज खेले गए मैच में चंडीगड़ सिक्ख व पंजाब पटियाला ने जीत दर्ज की।  मैच के अतिथि हरमीत सिंह होरा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए शुभकामनाएं दी। 

शुक्रवार को पहला मैच त्राल इलेवन कश्मीर व चंडीगड़ सिक्ख के बीच खेला गया। त्राल की टीम ने 18 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक देविंदर सिंह ने 65 रन बनाए। चंडीगड़ के हरप्रीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए वहीं जसक्रीत मेहरा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए चंडीगड़ सिक्ख ने 15.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। रमनजीत सिंह ने 43 गेंद में 63 रन की शानदार पारी खेली वहीं प्रभजीत सिंह ने 5 चौके व 3 छक्कों की मदद से 42 गेंद में 54 रन का स्कोर किया। त्राल इलेवन कश्मीर की ओर से गुरप्रीत सिंह ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। चंडीगड़ सिक्ख के रमनजीत सिंह को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। 

दूसरे मैच में सिंग ए पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए जिसमें इंदरप्रीत सिंह ने 39 गेदों में सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली और उन्होंने इस दौरान 6 चौके लगाए जबकि गुरी ने 31 गेंद में 30 रन की पारी खेली। खालसा क्रिकेट क्लब जम्मू की ओर से जतिंदरर सिंह ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 और कवलप्रीत ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। खालसा क्रिकेट क्लब जम्मू जवाबी पारी खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना पाई। हरिंदर पाल सिंह ने 32 गेंदों में चार चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली। सिंह ए पंजाब की ओर भवनदीप सिंह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति