GAME; लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया, 2022 में अर्जेंटीना को जिताया था वर्ल्ड कप

नईदिल्ली, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का खिताब दिलाया था। इस साल भी अर्जेंटीना उनकी कप्तानी में फीफा विश्व कप में खेलने उतरी थी, लेकिन उसे फाइनल में स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मेसी ने इंस्टाग्राम पर लंबे पोस्ट के जरिये संन्यास लेने की घोषणा की है। मेसी ने अपने करियर में अर्जेंटीना के लिए छह विश्व कप खेले हैं। 

Lionel Messi Scores Four as Inter Miami Thrash Montreal 7-1 in MLS


अर्जेंटीना की जर्सी में नजर नहीं आएंगे मेसी
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में आखिरी मैच रहा। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले जिसमें उन्होंने 125 गोल किए और 68 बार गोल करने में मदद की। उन्होंने अर्जेंटीना को एक विश्व कप और दो कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेते मेसी ने कहा कि उन्हें पता है कि इस फैसले से दुख होगा, लेकिन वह समझते हैं कि समय अब आ गया है।

   सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट
मेसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा, फाइनल के बाद इतना समय बीतने और इस बारे में बहुत सोचने के बाद मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख हो रहा है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया, न सिर्फ इन कुछ वर्षों में जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ दिया ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।

Lionel Messi Makes Emotional Return Four Days After Father's Death, Inter Miami Lose 3-2

मेसी बोले- अब बाहर से टीम का समर्थन करूंगा
मेसी ने आगे लिखा, अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जिंदगी के अलग-अलग अध्याय खत्म हो रहे हैं। यह एक ऐसा अध्याय है जो मुझे बहुत दुखी करता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहना पसंद है, पसंद था और हमेशा पसंद रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दे दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। साथ ही कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं जो टीम में शामिल होने के हकदार हैं। इन 20 वर्षों में मिले सारे प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे मैदान के अंदर से आपकी आवाज सुनना याद आएगा। अब मैं आप में से ही एक बन जाऊंगा, हमेशा बाहर से टीम का समर्थन करूंगा। अच्छे समय में भी और बुरे समय में तो और भी ज्यादा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर…

    GAME; महिला हॉकी में विश्व में हम पांचवें स्थान पर…

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस बार के विश्व कप में भले ही  पहले  चार स्थान पर नहीं रह पाई लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ जिस तरीके से आक्रमण और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती