GAME;खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 कीशुरुआत 25 मार्च से, 3800 प्रतिभागी शामिल होंगे

0 तैयारियों को लेकर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने ली बैठक,खेल के स्थान का किया निरीक्षण

रायपुर, संभागायुक्त महादेव कांवरे की अध्यक्षता में कार्यालय आयुक्त रायपुर संभाग, रायपुर में स्थित सभाकक्ष में खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा आयोजन की जानकारी एवं रूपरेखा प्रस्तुत की गई। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें लगभग 3800 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। संभागायुक्त ने अन्य अधिकारियों सहित अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल, कोटा स्टेडियम में जाकर आयोजन की तैयारियों का जायज़ा लिया।

बैठक में संभागायुक्त श्री कांवरे ने प्रतिभागियों एवं उनके साथ आने वाले सहयोगी स्टाफ की सुविधा के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर स्टॉल स्थापित कर ड्यूटी लगाई जाए, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पर्याप्त संख्या में वॉलन्टियर्स की नियुक्ति करने तथा उन्हें आयोजन में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों जैसे ‘बेस्ट वॉलन्टियर’ को मेडल, वॉलन्टियर सर्टिफिकेट एवं आयोजन के प्रचार-प्रसार में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सभी वेन्यू स्थल एवं खिलाड़ियों के ठहरने के स्थान पर मेडिकल टीम तैनात करने तथा खेल स्थलों एवं अन्य राज्यों से आये दलों के आवास स्थलों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आवश्यकतानुसार डी.जी.सेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने जिला खेल अधिकारी को उद्घाटन व समापन समारोह स्थल की जानकारी आगामी बैठक में उपलब्ध कराने एवं प्रतिभागियों की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने कहा। साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्ट हेतु लगे वाहनों के ड्राईवरों के मोबाइल नंबर, वाहनों में चस्पा करने एवं डायरेक्टरी बनाने करने के निर्देश दिए। जिला खेल अधिकारी प्रवेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के ठहरने के लिए थ्री-स्टार होटलों में व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 500 युवाओं को वॉलन्टियर के रूप में पंजीकृत किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; कौन है 51 भारतीय खिलाडी जो सिर्फ एक टेस्ट खेल पाए !…

    दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों  का इस बारे में समान मत है कि क्रिकेट खिलाड़ी के सफल होने का असली मापदंड टेस्ट क्रिकेट है। वनडे,टी ट्वेंटी नहीं क्योंकि टेस्ट में…

    GAME; नेशनल ट्राइबल गेम्स में रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग की स्पर्धा

    0 जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी, 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी, डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां