GOLD; 6 महीने में गोल्ड की कीमत 25 फीसदी बढ़ी, नवरात्र में सोना-चांदी की कीमत और चमकेगी 

रायपुर. गोल्ड की कीमतों में तेजी के असर से निवेशकों को मालामाल होने का मौका मिल गया है. बीते 6 महीनों के दौरान सोने की चाल कुछ ऐसी रही है कि इनके दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि आने वाले दिनों में भी गोल्ड की कीमतों में तेजी जारी रहने का भरोसा जताया जा रहा है और यह 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भी पार पहुंच सकता है.

गोल्ड की कीमतों में बीते कुछ हफ्तों के दौरान आई तेजी ने इसे लगातार नए ऑलटाइम हाई बनाने का मौका दिया है. ऐसे में सोने के निवेशकों को भारी भरकम फायदा सोने में इंवेस्ट करके मिला है. खास बात है कि इस ऊंची कीमत के बावजूद गोल्ड के दाम कम होने की बजाय आगे भी बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है. दरअसल, अमेरिका में ब्याज दर में कटौती पर जारी सोच-विचार के बीच डॉलर में कमजोरी गोल्ड की कीमतों को बढ़ाने का काम कर रही हैं. जबकि, नवरात्रि में सोना और चांदी की कीमत में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई गई है.

गोल्ड ने मालामाल बनाया 

हाल के दिनों में आई तेजी के बाद सोने की कीमतें पहली बार 71 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं. इनके इस साल 72 हजार के पार जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस ऊंचाई पर पहुंचकर गोल्ड ने निवेशकों का मालामाल कर दिया है. 

  1. बीते 6 महीनों में गोल्ड ने करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया है. 
  2. 6 महीनों में सोना 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से 71 हजार के पार निकल गया है. 
  3. इस साल के पहले तीन महीनों में ही सोने ने 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 20 सालों से लगातार सोने की कीमत बढ़ रही 

दिलचस्प बात है कि ये तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है. जानकारों का मानना है कि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद सोने के दाम घटने की कोई वजह नजर नहीं आ रही है. निवेश के लिए इसकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है. वैसे सोने की कीमतों में तेजी का ये ट्रेंड बीते 20 सालों से लगातार देखा जा रहा है. यही नहीं अगर महंगाई बढ़ी तो सोने के दाम भी इसी तरह बढ़ते रहने का अनुमान है. अमेरिका के चुनाव के नतीजों का असर भी गोल्ड की कीमतों पर हो सकता है.

चांदी की कीमत में भी 5 हजार रुपये की बढ़त 

ऐसे में अभी आगे चलकर सोने की कीमतों में और उछाल आने का अनुमान है। माना जा रहा है कि 2025 तक सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी. वहीं, अगर अगर बीते साल बात करें तो 2023 में सोना 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है. 2023 की शुरुआत में सोना 54 हजार 867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63 हजार 246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था. यानी 2023 में इसकी कीमत में 8 हजार 379 रुपए यानी 16 परसेंट बढ़ी थीं. वहीं, चांदी भी 68 हजार 92 रुपए से बढ़कर 73 हजार 395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी