GOVERNOR;रमन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल,रमेश बैस,हरिचंदन की छुट्टी, राष्ट्रपति ने की कई राज्यों में गवर्नर की नियुक्त

नई दिल्ली , रमन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस एवं छत्तीसगढ के राज्यपाल हरिचंदन की छुट्टी हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रेसीडेंट ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम की जिम्मेदारी

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नए राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है।

संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल

संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

इन राज्यों को मिले नए गवर्नर

हरिभाऊ किशन राव बागडे – राजस्थान
जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
सीपी राधा कृष्णनन – महाराष्ट्र
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार
गुलाब चंद कटारिया – पंजाब
रमन डेका – छत्तीसगढ़
सीएच विजयशंकर – मेघालय
ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
के. कैलाशनाथन – पुडुचेरी के उपराज्यपाल

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…