GOVT;दो जिलों में प्रभारी सचिव की नियुक्ति, दो नए अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

रायपुर, छत्तीसगढ़ के दो जिलों में राज्य सरकार ने प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की है. आईएएस राजेश सिंह राणा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले की जिम्मेदारी दी गई है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. 

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल, उनके पास गृह और जेल विभाग का प्रभार है। वहीं 2015 बैच के प्रभात मलिक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) के सीईओ हैं और सुशासन एवं अभिसरण विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।

इसके अलावा, नए आईएएस अधिकारियों को भी पदस्थापना मिली है। 2022 बैच की अधिकारी नम्रता चौबे, जो वर्तमान में बलौदाबाजार में सहायक कलेक्टर हैं, उन्हें महासमुंद जिले के सरायपाली का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, कांकेर के सहायक कलेक्टर प्रखर चंद्राकर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IWD; स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

    *ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव, फाग गीत पर झूमीं समारोह में मौजूद महिलाएं नगरीय 0 निकायों में हर महीने स्वच्छता के आंकलन के लिए…

    GOVT; सोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने अफासरों को निर्देश प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?