WATER; सरकार की अकर्मण्यता से जल संकट,रबी फसल नष्ट, पेयजल के लिए तरस रही है जनता

0 नरवा संवर्धन योजना बंद करने से भू-जल स्तर लगातार गिर रहा- कांग्रेस

रायपुर, प्रदेश में भीषण जल संकट के लिए साय सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद दुर्भावना पूर्वक नरवा संवर्धन योजना बंद कर दी गई, जिसके चलते भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। साय सरकार आने के बाद से जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण में घोर लापरवाही बरती जा रही है जिसका खामियाजा जनता भुगतने मजबूर है। वर्षा जल संचयन के अभाव में पूरे प्रदेश में अप्रत्याशित जल संकट उत्पन्न हो गया है। न ही खेतों में सिंचाई के लिए पानी है, हजारों एकड़ में रबी फसल, सिंचाई के अभाव में सुख गए हैं।

प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नल जल योजना में ठेकेदारों के भुगतान बकाया होने से काम रुक गए हैं, कई जगहों पर पानी की टंकियां तो बना दी गई है, कमीशनखोरी के लालच में पाइपलाइन भी बिछा दिए गए, लेकिन जल स्रोत का अता पता नहीं। विगत 5 वर्षों से राजधानी सहित प्रमुख नगर निगम और नगर पालिका टैंकर मुक्त हो चुके थे। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा था। किसानों को रबी फसल के लिए भी पानी मिल रहा था, लेकिन सवा साल के भीतर ही साय सरकार हांफने लगी है। राजधानी से लेकर गांव और कस्बों से लेकर छोटे-बड़े शहरों तक पूरे प्रदेश में पेयजल का भीषण संकट व्याप्त है। राजधानी रायपुर के वार्ड नंबर 70 में कई दिनों से लोग पेयजल आपूर्ति के लिए आंदोलित हैं। राजधानी से लगे परसूलीडीह, जोरा, लाभांडी, अमलीडीह सहित पूरे प्रदेश का लगभग यही हाल है। भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार सुशासन के नाम पर प्रदेश की जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा रही है।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां